व्रत का खान-पान : लाजवाब पोटॅटो-साबूदाना खिचड़ी

Webdunia
सामग्री : 250 ग्राम साबूदाना, 1/2 कटोरी मूंगफली के पिसे दाने, 1 बड़ा आलू, 1/2 चम्मच जीरा, 4-5 पत्ता मीठा नीम, काली मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच, हरी मिर्च 2-3 बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच शकर, सेंधा नमक स्वादानुसार, नीबू, बारीक कटा हरा धनिया एवं फलाहारी मिक्चर।
 
विधि : उपवास के दौरान खिचड़ी में आलू डालने से उसका स्वाद तो बढ़ जाता है। अत: साबूदाने की खिचड़ी (Sabudana khichadi) बनाने से 3-4 घंटे पूर्व साबूदाने को भिगो कर रख दें। 
 
आलू को छीलकर टुकड़े कर लें। एक कढ़ाई में घी गरम करके उसमें जीरा, मीठा नीम व हरी मिर्च का छौक लगाएं। 
 
तत्पश्चात आलू डाल दें और धीमी आंच पर पकने दें। अधपके होने पर साबूदाने और मूंगफली के दाने डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं। 
 
थोड़ी देर बाद नमक, काली मिर्च एवं शकर डालें एवं अच्छी तरह मिक्स कर लें। लीजिए तैयार है लाजवाब साबूदाना खिचड़ी। व्र‍त के दिन हरा धनिया, फलाहारी मिक्चर और नीबू से सजाकर इसे सर्व करें।

sabudana khichadi
 


ALSO READ: नवरात्रि फूड : ऐसे बनाएं कच्चे केले की कुरकुरी पकौड़ी, पढ़ें 10 सरल टिप्स

ALSO READ: Navratri Fasting : इस नवरात्रि में उपवास कर रहे हैं तो ये 10 नियम याद रखें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

29 मार्च 2025 को बन रहे हैं 6 अशुभ योग, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, करना होंगे 5 उपाय

गुड़ी पड़वा 2025: खुशियों और उमंग से भरे इन गुड़ी पड़वा शायरी और संदेशों से बढ़ाएं त्योहार की रौनक

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

चैत्र नवरात्रि 2025: दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से हर क्षेत्र में होगी विजय

सभी देखें

धर्म संसार

नवरात्रि के ये 9 रंग दिलाएंगे चमत्कारिक लाभ, जानिए कौन से दिन पहनना चाहिए किस रंग के कपड़े

जमातुल विदा क्या हैं, कैसे मनाया जाता है?

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों के बनेंगे आज सभी बिगड़े काम, पढ़ें 27 मार्च का ताजा राशिफल

27 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

27 मार्च 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख