पंडालों में विराजेंगी माँ

Webdunia
ND

मंदिरों के अलावा अनेक जगहों पर पंडालों में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएँगी। इन आकर्षक प्रतिमाओं के दर्शन करने तथा पूजा-आरती के दौरान पंडालों पर भी श्रद्धालु उमड़ते हैं। विभिन्न जगहों पर इन प्रतिमाओं का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

शेर पर सवार माँ हाथ में त्रिशूल लेकर अनेक स्थानों पर विराजित की जाएँगी। कुछ समिति वाले माँ को विकराल रूप में दिखाने की बजाय सौम्य रूप प्रदान करते हैं। इस बार विभिन्न जगहों पर नौ दिन चलने वाले समारोह में प्रतिदिन भंडारे की व्यवस्था की जाएगी।

गरबा में झूमेंगे युवा :
नवरात्रि के पूरे नौ दिन तक गरबा के माहौल में युवा रंग जमाएँगे। इसके लिए अनेक जगहों पर गरबा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें युवाओं के अलावा उम्रदराज महिलाएँ भी सीख रही हैं। कुछ वर्षों से बड़ी कंपनियाँ व व्यवसायी भी गरबा को प्रायोजित करने लगे हैं।

साड़ी के साथ फ्रेंच रोल
साड़ी नारी के सौंदर्य की पहचान है। समय बदलने के साथ साड़ी पहनने के तरीकों में भी बदलाव आया है। अब साड़ी को ही महिलाएँ स्टाइलिश रूप से पहनतीं हैं।

नॉट साड़ी, मुमताज साड़ी, बंगाली साड़ी, बेल्ट बॉर्डर साड़ी, राजस्थानी, सीधे पल्ले की साड़ी, स्क्रैश साड़ी, महाराष्ट्रीयन, मद्रासी, मणिपुर ी और फैंसी साड़ियों के साथ फ्रैंच रोल, जड़े, फ्लावर हेयर स्टाइल और स्टफिंग चैन जैसी सरल और मिनटों में बनने वाली हेयर स्टाइल गरबा क्वीन अपना रही हैं।

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Weekly Calendar 2024 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग मई 2024 में

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे शुभ समाचार और होगा धनलाभ, जानें 19 मई का राशिफल

19 मई 2024 : आपका जन्मदिन

19 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त