चैत्र नवरात्रि 2020 : मां दुर्गा को किस दिन चढ़ाएं कौन सा विशेष प्रसाद, जानिए

Webdunia
chaitra navratri prasad
 
चैत्र नवरात्रि में हर दिन मां दुर्गा को विशेष भोग अर्पित किया जाता है। अगर आप प्रथम दिन से यह भोग देवी को नहीं चढ़ा सके हैं तो नवरात्रि के अंतिम दिन सभी का एक साथ भोग लगा कर भी मां को प्रसन्न कर सकते हैं।
आइए जानें हर दिन का प्रसाद :-
 
* प्रथम नवरात्रि के दिन मां के चरणों में गाय का शुद्ध घी अर्पित करने से आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। तथा शरीर निरोगी रहता है।
* दूसरे नवरात्रि के दिन मां को शकर का भोग लगाएं व घर में सभी सदस्यों को दें। इससे आयु वृद्धि होती है।
* तृतीय नवरात्रि के दिन दूध या दूध से बनी मिठाई खीर का भोग मां को लगाकर ब्राह्मण को दान करें। इससे दुखों की मुक्ति होकर परम आनंद की प्राप्ति होती है।
* मां दुर्गा को चौथी नवरात्रि के दिन मालपुए का भोग लगाएं। और मंदिर के ब्राह्मण को दान दें। जिससे बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ निर्णय शक्ति बढ़ती है।
* नवरात्रि के पांचवें दिन मां को केले का नैवैद्य चढ़ाने से शरीर स्वस्थ रहता है।
* छठवीं नवरात्रि के दिन शहद का भोग लगाएं। जिससे आकर्षण शक्ति में वृद्धि होगी।
* सातवें नवरात्रि पर मां को गुड़ का नैवेद्य चढ़ाने व उसे ब्राह्मण को दान करने से शोक से मुक्ति मिलती है एवं आकस्मिक आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है।
* नवरात्रि के आठवें दिन माता रानी को नारियल का भोग लगाएं व नारियल का दान कर दें। इससे संतान संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
* नवरात्रि की नवमी के दिन तिल का भोग लगाकर ब्राह्मण को दान दें। इससे मृत्यु भय से राहत मिलेगी। साथ ही अनहोनी होने की घटनाओं से बचाव भी होगा।
ALSO READ: चैत्र नवरात्रि 2020 : कब और कैसे करें घटस्‍थापना? पढ़ें मुहूर्त और पूजा विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि की सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि का क्या है महत्व?

हिंदू नववर्ष पर घर के सामने क्यों बांधी जाती है गुड़ी?

चैत्र नवरात्रि 2025: नवरात्रि के पहले दिन भूलकर भी न करें ये 10 काम, बढ़ सकती हैं परेशानियां

29 मार्च को शनि और राहु की युति से बन रहा है पिशाच योग, बचने के 10 उपाय

सूर्य ग्रहण और शनि के मीन राशि में प्रवेश का दुर्लभ संयोग, क्या होगा देश दुनिया का हाल? कौनसी 6 राशियां रहेंगी बेहाल?

सभी देखें

धर्म संसार

नवरात्रि की प्रथम देवी मां शैलपुत्री की कथा

नवरात्रि की दूसरी देवी मां ब्रह्मचारिणी की कथा

नवरात्रि की तीसरी देवी मां चंद्रघंटा की कथा

चैत्र नवरात्रि 2025 पर अपनों को शेयर करें ये विशेस और कोट्स, मां दुर्गा के आशीर्वाद से जीवन होगा मंगलमय

नवरात्रि की चतुर्थ देवी मां कूष्मांडा की कथा

अगला लेख