Festival Posters

Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि इन 3 राशियों के लिए रहेगी बहुत ही खास, मिलेगा मां का आशीर्वाद

WD Feature Desk
बुधवार, 3 अप्रैल 2024 (18:41 IST)
Chaitra navratri 2024 Date time: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होती है। इस वर्ष 2024 में नवरात्रि 9 अप्रैल से प्रारंभ होगर 17 अप्रैल तक रहेगी। इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएगी जिसके चलते राजनीतिज्ञों के कारण देश दुनिया में अस्थिरता रहेगी। 3 राशियों के लिए यह नवरात्रि शुभ साबित होगी।
ALSO READ: Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि में किस पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें भविष्यफल
नवरात्रि शुभ योग : इस दिन अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, पुष्य नक्षत्र योग, आयुष्यमान योग का निर्माण हो रहा है। रेवती और अश्विनी नक्षत्र भी संयोग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा गुरु की राशि मीन में होंगे। शुक्ल योग प्रात: 9 बजकर 18 मिनट तक इसके बाद ब्रह्म योग 9 बजकर 19 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजे तक रहेगा। शनि के स्वराशि में होने शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा के साथ गुरु के होने से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। सूर्य शुक्र की युति से राजभंग योग का निर्माण भी हो रहा है।
 
मेष राशि : आपके लिए मंगलवार से प्रारंभ होनी वाली यह चैत्र नवरात्रि बहुत ही शुभ होने वाली है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा और आर्थिक तंगी दूर होगी। घर के सभी सदस्यों की सेहत में सुधार होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा।
ALSO READ: Surya Grahan 2024: चैत्र नवरात्रि से पहले लगेगा सूर्य ग्रहण, 6 राशियों की किस्मत पलट देगा
कर्क राशि : आपके करियर, कारोबार और नौकरी में वृद्धि होगी। व्यापार में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। अटका रुपया मिल सकता है। निवेश के लिए यह बेहतर समय रहेगा। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
 
मीन राशि : छात्रों के लिए यह नवरात्रि शुभ साबित होगी। पढ़ाई में मन लगेगा और शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

November 2025 Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 24-30 नवंबर, इस सप्ताह किन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें अपना भाग्य

Mulank 5: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण

Shani Margi 2025: 28 नवंबर 2025 को शनि चलेंगे मार्गी चाल, 3 राशियों को कर देंगे मालामाल

Baba Vanga Prediction 2026: बाबा वेंगा की वर्ष 2026 के लिए 5 प्रमुख भविष्यवाणियां

सभी देखें

धर्म संसार

27 November Birthday: आपको 27 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 नवंबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shani margi gochar 2025: शनि का मीन राशि में मार्गी गोचर, 5 राशियों को मिलेगी राहत

Panchak November 2025: नवंबर 2025 में कब से कब तक है पंचक, जानें समय और प्रभाव

बुध ग्रह का वृश्‍चिक राशि में मार्गी गोचर 12 राशियों का राशिफल

अगला लेख