शारदीय नवरात्रि पर्व : भूलकर भी न करें 13 बड़ी गलतियां, वरना नकारात्मक शक्तियां ले जाएंगी पूजा का फल

Webdunia
शारदीय नवरात्रि पर्व आ गया है। इन दिनों अधिकतर सभी लोग व्रत-उपवास करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मां दुर्गा के 9 दिवसीय नवरात्रि व्रत संयम और अनुशासन की मांग करते हैं। अत: नवरात्रि में देवी मां को प्रसन्न करना है तो इन 13 कामों से बचकर रहें।
भूलकर भी न करें यह बड़ी गलतियां...
 
* नवरात्रि में यह 13 काम किए तो माता रानी हो जाएंगी नाराज
 
1. नवरात्रि में अगर अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इन दिनों घर खाली छोड़कर नहीं जाएं।
 
2. नौ दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए।
 
3. व्रत रखने वालों को दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए।
 
4. खाने में प्याज, लहसुन और नॉन वेज न खाएं।
 
5. नौ दिन का व्रत रखने वालों को गंदे और बिना धुले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
 
6. व्रत रखने वाले लोगों को बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
 
7. व्रत रखने वालों को नौ दिन तक नींबू नहीं काटना चाहिए।
 
8. व्रत में नौ दिनों तक खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
9. विष्णु पुराण के अनुसार, नवरात्रि व्रत के समय दिन में सोना निषेध है।
 
10. फलाहार एक ही जगह पर बैठकर ग्रहण करें।
 
11. चालीसा, मंत्र या सप्तशती पढ़ रहे हैं तो पढ़ते हुए बीच में दूसरी बात बोलने या उठने की गलती कतई ना करें। इससे पाठ का फल नकारात्मक शक्तियां ले जाती हैं।
 
12. शारीरिक संबंध बनाने से व्रत का फल नहीं मिलता है।
 
13. कई लोग भूख मिटाने के लिए तम्बाकू चबाते हैं यह गलती व्रत के दौरान बिलकुल ना करें। व्यसन से व्रत खंडित होता है।
ALSO READ: नवरात्रि के 9 दिनों में क्या करें, क्या न करें, 10 काम की बातें
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

इजराइल के दुश्मन क्यों है ईरान सहित सभी मुस्लिम देश?

12 जून से मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम, 5 माह तक नहीं होंगे शुभ कार्य

वट सावित्री व्रत दो बार क्यों मनाया जाता है?

शनि देव को अतिप्रिय हैं ये चार फूल: शनि जयंती पर चढ़ाने से दूर होंगे शारीरिक तथा मानसिक कष्ट

वट सावित्री व्रत के दिन नहीं मिले बरगद का पेड़ तो ऐसे करें पूजा

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज आपके जीवन में क्या बदलाव आ सकते हैं? जानें 26 मई का राशिफल

26 मई 2025 : आपका जन्मदिन

26 मई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: 25 मई का दैनिक राशिफल, जानें आपके लिए क्या है आज के दिन के संकेत

25 मई 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख