Hanuman Chalisa

Navratri Makeup Tips : 11 स्टेप्स में जानिए घर पर ही 'न्यूड मेकअप' करने का तरीका

Webdunia
मेकअप तो आप सभी करते हैं लेकिन इन दिनों 'न्यूड मेकअप' का चलन जोरों पर है। 'न्यूड मेकअप' का ट्रेंड बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोगों तक में है। नवरात्रि के दौरान अगर आप घर पर ही रहकर एक दम परफेक्ट लुक पाना चाहती है, तो न्यूड मेकअप आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। 'न्यूड मेकअप' यानी कि कम से कम मेकअप में खूबसूरत दिखना। इसे करते हुए ऐसे शेड्स चुने जाते हैं, जो आपकी स्किन टोन से मिलते हों। पूरे चेहरे पर किसी अन्य रंग का प्रयोग नहीं किया जाता। मेकअप होने के बाद चेहरा एकदम नेचुरल लगता है और नैन-नक्श उभरकर दिखते हैं।
 
आइए, जानते हैं घर पर ही अपना 'न्यूड मेकअप' कैसे करें? आपको केवल इन स्टेप्स को फॉलो करना है -
 
1. चेहरे को धो लें, अब क्लींजर और टोनर लगाएं।
 
2. चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
 
3. मेकअप बेस बनाएं और यह जितना न्यूट्रल होगा आप उतनी ही आप खूबसूरत लगेंगी।
 
4. अपने चेहरे के रंग से एक शेड हल्के रंग का फाउंडेशन इस्तेमाल करें, अब इसे ब्रश से एकसमान कर लें।
 
5. कॉम्पैक्ट पाउडर भी फाउंडेशन के रंग का ही यूज़ करें।
 
6. आपकी स्किन टोन से मैच करता हुआ कंसीलर चेहरे और आस-पास के हिस्सों के दाग-धब्बे को छुपाने के लिए लगाएं।
 
7. अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ हल्का सा ब्लशर लगाएं।
 
8. अब न्यूड या न्यूट्रल कलर का आईशैडो लगाएं। शिमर आईशैडो का प्रयोग न करें, मेट आईशैडो ही लगाएं।
 
9. आईलाइनर, काजल लगाने के बाद ट्रांसपेरेंट मस्कारा का सिंगल कोट लगाएं।
 
10. आईब्रो पेंसिल या आईब्रो कलर से आईब्रो का शेप दे सकती हैं।
 
11. अपनी स्किन टोन से मिलती हुई लाईट कलर की लिपस्टिक या लिप बॉम लगा लें।
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख