dipawali

शारदीय नवरात्रि 2024 : इस पर्व पर क्या करें और क्या नहीं तो होगा बहुत ही शुभ

WD Feature Desk
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (14:07 IST)
Highlights 
 
Shardiya Navratri Date 2024: हिन्दू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रियां होती हैं और सभी नवरात्रि का अपना अलग-अलग महत्व है। जहां चैत्र और शारदीय नवरात्रि सामान्यजनों के जीवन को सुखी बनाने के लिए उपयुक्त होती है, वहीं गुप्त नवरात्रियां विशेष साधना या सिद्धि के लिए खास मानी जाती हैं।

इस बार 03 अक्टूबर 2024, दिन गुरुावर से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो गया है तथा यह महापर्व 12 अक्टूबर 2024, दिन शनिवार तक चलेगा तथा इसी दिन विजयादशमी का पावन पर्व भी मनाया जाएगा। आइए इस लेख में जानते हैं शारदीय नवरात्रि में क्या कार्य करने से होगा जीवन में शुभ ही शुभ तथा किन कार्यों को इन दिनों नहीं करना चाहिए... 
 
शारदीय नवरात्रि में करें यह कार्य :
 
1. हर व्रतधारी को हमेशा दया, क्षमा तथा उदारता का भाव रखने का संकल्प लेना चाहिए।
 
2. नवरात्रि में नौ दिनों तक अखंड ज्यो‍त जलाकर रखना चाहिए।
 
3. नवरात्रि के दिनों में दुर्गा मंदिर में माता रानी को चुनरी, लाल रंगी की चूड़ियां और नारियल अर्पित करना चाहिए।
 
4. दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रातःकाल के समय में देवी का आह्वान-पूजन, विसर्जन, पाठ आदि करना अधिक शुभ होते हैं, अतः इन्हें इसी दौरान पूर्ण करना चाहिए। 
 
5. माता रानी को अनार, केला, नारियल, नींबू, मौसमी फल और कटहल आदि तथा अन्न का भोग लगाना चाहिए।
 
6. छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर, उनकी पूजा करके उन्हें दक्षिणा देनी चाहिए।
 
7. नवरात्रि में दुर्गा सप्‍तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करना उचित रहता है।
 
8. व्रतधारी को सिर्फ फलाहार ही करना चाहिए।
 
9. शारदीय नवरात्रि के दिनों व्रत रखने वाले को जमीन पर सोना चाहिए। 
 
10. शारीरिक और मानसिक संयम रखना भी बहुत जरूरी होता है। अत: इन दिनों पूजा-पाठ को स्किप ना करें।

ALSO READ: Navratri 2024: नवरात्रि में गरबे के उत्साह के बीच इस तरह से रखें ख़ुद का ध्यान
 
शारदीय नवरात्रि में बिलकुल भी न करें यह काम : 
 
1. शारदीय नवरात्रि में किसी भी प्रकार से गंदे या बिना धुले वस्त्र धारण ना करें।
 
2. नवरात्रि में किसी कन्या, माता या किसी भी अन्य महिला का दिल नहीं दुखाना चाहिए।
 
3. व्रतधारी को इन दिनों क्रोध, मोह, लोभ, लालच आदि दुष्प्रवृत्तियों से दूर रहना चाहिए।
 
4. यदि नवरात्रि कलश घटस्थापना करने के बाद परिवार में सूतक हो जाएं, तो कोई दोष नहीं होता, लेकिन यदि पहले हो जाएं, तो पूजन के कार्य न करें।
 
5. नवरात्रि में प्याज-लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
6. नवरात्रि में शराब और मांस का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
 
7. नवरात्रि में बाल और नाखून काटने की सख्त मनाई है, अत: ये काम नहीं करना चाहिए।
 
8. नवरात्रि के दौरान चमड़े से बनी वस्तुओं जैसे बेल्ट, चप्पल, पर्स आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए।
 
9. नवरात्रि के दिनों में ब्रह्मचर्य का पालन करना आवश्‍यक है, इस समयावधि में स्त्री प्रसंग तो बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।
 
10. नवरात्रि के दिनों में यदि गरबे करने जा रहे हैं तो शालिनता बनाए रखें, फूहड़ बातों को न अपनाएं।

ALSO READ: Navratri 2024: नवरात्रि व्रत के समय फिट रहने के लिए अपनाएं ये तरीके, हरदम रहेंगी तरोताजा

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Karwa chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार पहनें परिधान

Pushya nakshatra 2025: दिवाली से पहले खरीदारी के लिए पुष्‍य नक्षत्र का योग, जानिए 5 खास बातें

Kartik maas 2025: कार्तिक मास के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Karwa chauth 2025 date: करवा चौथ की सरगी और करवा क्या होता है?

Diwali 2025 date: दिवाली पर बन रहे हैं अति दुर्लभ योग मुहूर्त, लक्ष्मी पूजा का मिलेगा दोगुना फल

सभी देखें

धर्म संसार

Karva chauth 2025: करवा चौथ पर उत्तर प्रदेश के शहरों में कब निकलेगा चांद?

Karva chauth 2025: करवा चौथ पर इंदौर में कब निकलेगा चांद?

Karwa chauth 2025: आपके शहर में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद, जानिए सही टाइम

Karva Chauth 2025: ये है करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने की सही विधि और मंत्र, नहीं तो अधूरा रह जाएगा आपका व्रत

Karva chauth 2025: करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं?

अगला लेख