suvichar

Navratri Last day havan : नवरात्रि के अंतिम दिन करें हवन, दुर्भाग्य और विपत्ति को उड़ाए यज्ञ के धुएं में

Webdunia
नवरात्रि के अंतिम दिन माता के सभी रूपों की पूजा करके हवन किया जाता है। अच्छा से मुहूर्त देखकर हवन करने से मिलेगा माता का भरपूर आशीर्वाद और लाभ। कहते हैं आज मां की पूजा करने वाले लोगों की हर मनोकामना पूरी होती है।
 
पहले करें पूजा : पहले मां को लाल गुड़हल फूल की माला चढ़ाएं। एक लौंग की माला भी चढ़ाएं। फिर धूप दीप जलाकर इनपर लाल फूल, लाल सिंदूर चढ़ाकर पूजा करें और फिर आरती करें। फिर माता सिद्धिदात्री को खास भोग लगाएं। जैसे खीर, चावल और मूंग दाल की खिचड़ी का भोग। खिचड़ी में गाजर, पालक, मूली, गोभी और आलू भी डालें।
 
हवन करें : पुरोहित के सानिध्य में हवन करें। हवन कुंड में अग्नि प्रज्ज्वलित करने के पश्चात पवित्र अग्नि में फल, शहद, घी, काष्ठ इत्यादि पदार्थों की आहुति प्रमुख होती है। नवरात्र के आखिरी दिन हवन करने से शत्रुओं का नाश होता है और जीवन में धन व सम्मान का आगमन होता है। हवन करके पूड़ी हलवे का भोग लगाएं और लोगों को बांटें। हवन के धुएं से अला-बला उड़ जाती हैं। नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Holika Dahan 2026: कर्ज से हैं परेशान, होली की रात्रि है समाधान, पढ़ें 2 चमत्कारिक उपाय

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

भारत में खाटू श्याम बाबा के 10 बड़े मंदिर, क्या आप जानते हैं 3 मूल मंदिर कहां है?

सभी देखें

धर्म संसार

02 March Birthday: आपको 2 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 मार्च, 2026)

ईरान इजराइल अमेरिका युद्ध: ज्योतिष में किसकी जीत का संकेत? जानिए भविष्यवाणी

01 March Birthday: आपको 1 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख