नवरात्रि 2019 घटस्थापना व अखंड ज्योति मुहूर्त : 29 सितंबर को दिन और शाम में किस समय करें देवी पूजन

पं. हेमन्त रिछारिया
हमारे सनातन धर्म में नवरात्रि का पर्व बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। हिन्दू वर्ष में चैत्र, आषाढ़, आश्विन, और माघ, मासों में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है जिसमें दो नवरात्र को प्रगट एवं शेष दो नवरात्र को गुप्त नवरात्र कहा जाता है। 
 
चैत्र और आश्विन मास के नवरात्रि में देवी प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा-आराधना की जाती है वहीं आषाढ़ और माघ मास में की जाने वाली देवीपूजा "गुप्त नवरात्र" में अंतर्गत आती है। जिसमें केवल मां दुर्गा के नाम से अखंड ज्योति प्रज्जवलित कर या जवारे की स्थापना कर देवी की आराधना की जाती है। 
 
आश्विन मास में आनेवाली नवरात्रि को शारदीय-नवरात्र भी कहा जाता है। इस वर्ष शारदीय-नवरात्र का प्रारंभ का 29 सितंबर से होने जा रहा है। जिसमें मन्दिरों एवं घरों में घट स्थापना एवं देवी प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। देवी आराधना में मुहूर्त का विशेष महत्व होता है।

नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा की पूजा-उपासना के दिन होते हैं। अनेक श्रद्धालु इन नौ दिनों में अपने घरों में घट-स्थापना कर अखंड ज्योति की स्थापना कर नौ दिनों का उपवास रखते हैं। आइए जानते हैं कि नवरात्र में घट-स्थापन एवं अखंड ज्योति जलाने का शुभ मुहूर्त कब है- किस समय करें देवी पूजन... 
 
दिवस मुहूर्त-
 
- प्रात: : 9:10 से 12:00 बजे तक, 
 
- दोपहर : 1:40 से 3:00 बजे तक 
 
सायंकालीन मुहूर्त-
 
- सायं 6:00 से 9:00 बजे तक
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र 
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

29 मार्च 2025 को बन रहे हैं 6 अशुभ योग, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, करना होंगे 5 उपाय

गुड़ी पड़वा 2025: खुशियों और उमंग से भरे इन गुड़ी पड़वा शायरी और संदेशों से बढ़ाएं त्योहार की रौनक

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

चैत्र नवरात्रि 2025: दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से हर क्षेत्र में होगी विजय

सभी देखें

धर्म संसार

28 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

28 मार्च 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

गुड़ी पड़वा पर कैसे बनाएं और सजाएं गुड़ी, जानें क्या है जरूरी सामग्री?

घर की लाड़ली के लिए मां दुर्गा के 9 कल्याणकारी नाम

6 अप्रैल को दिन के 12 बजे दुनिया देखेगी रामलला का सूर्य तिलक, 20 सालों तक बढ़ता रहेगा समय, जानिए आयोजन से जुड़ी जानकारी

अगला लेख