चैत्र नवरात्रि में क्या करें मनचाही इच्‍छापूर्ति के लिए

पं. उमेश दीक्षित
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 21 मार्च 2015, शनिवार को अर्की है। इस बार संवत्सर 'कीलक' नाम से माना जाएगा, जो पूरे वर्षभर संकल्प में प्रयोग किया जाएगा।


 
पूजन प्रयोग में सरस्वती, महाकाली, महालक्ष्मी, लक्ष्मी या दुर्गाजी के चित्र-यंत्र-प्रतिमा का प्रयोग किया जा सकता है। 
 
 


 


(1) ज्ञान वैराग्य के लिए- 'ॐ ऐं नम:' स्फटिक माला से सरस्वतीजी का चित्र श्वेत वस्त्र पर स्‍थापित कर 11 माला नित्य करें। यथासंभव घी की आहुति दें। मंत्र के आगे 'स्वाहा' का प्रयोग करें।
 
 


 

(2) ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए 'ॐ ह्रीं नम:' लाल चंदन की मा‍ला, रक्त वर्ण वस्त्र आसनादि पुष्प लेकर 11 माला नित्य करें। घृत-मधु-शर्करा मिश्रण कर आहुति दें। रुद्राक्ष की माला भी ले सकते हैं। 
 
 


 


(3) शत्रु बाधा दूर करने हेतु- 'ॐ क्लीं नम:' काले हकीक की माला या रुद्राक्ष माला, रक्त वर्ण पुष्प, आसन, वस्त्रादि तथा महाकाली के चित्र को स्थापित कर 11 माला नित्य करें। अंत में घृत की आहुति दें। 
 
 


 


(4) धन प्राप्ति हेतु- 'ॐ श्रीं नम:' तथा कमल पर बैठी लक्ष्मी का चित्र, गुलाबी आसन, वस्त्र, कमल गट्टे की माला, गुलाब-कमल के पुष्प से अर्चन कर घृत-मधु-शर्करा से अंत में यथाशक्ति आहुति दें। 
 
 


 


(5) शत्रु शांति- कर्जमुक्ति इत्यादि के लिए- श्री दुर्गाजी के चित्र को रक्तवर्ण आसन, वस्त्र, पुष्पादि से पूजन कर 'ॐ दुर्गेरक्षिणि-रक्षिणि' स्वाहा की 9 माला रुद्राक्ष माला से नित्य करें तथा गौघृत-मधु-शर्करा से आहुति दें। 
 
 


 

(6) जमीन-जायदाद, मकान इत्यादि की प्राप्ति के लिए -'ॐ लं ॐ' का जप करें। 11 माला नित्य करें। 
 

 


 


(7) वशीकरण करने के लिए - 'ॐ क्रीं ॐ' की 11 माला नित्य करें तथा घृत-मधु-शर्करा की आहुति दें। विशेष आहु‍ति कटु तेल, लाल चंदन, राई, मधु और अशोक पुष्प की दें।
 

 


 


(8) पुत्र प्राप्ति के लिए- 'ॐ क्रीं नम:' की 11 माला नित्य कर गौघृत की आहुति दें।


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 
Show comments

Vasumati Yog: कुंडली में है यदि वसुमति योग तो धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

मांगलिक लड़की या लड़के का विवाह गैर मांगलिक से कैसे करें?

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम का श्रीकृष्ण से क्या है कनेक्शन?

Akshaya-tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन क्या करते हैं?

Aaj Ka Rashifal: पारिवारिक सहयोग और सुख-शांति भरा रहेगा 08 मई का दिन, पढ़ें 12 राशियां

vaishkh amavasya 2024: वैशाख अमावस्या पर कर लें मात्र 3 उपाय, मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न

08 मई 2024 : आपका जन्मदिन

08 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya : अक्षय तृतीया का है खास महत्व, जानें 6 महत्वपूर्ण बातें