Biodata Maker

Navratri fasting recipe : कैसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, नोट करें रेसिपी

WD Feature Desk
सोमवार, 23 सितम्बर 2024 (15:57 IST)
ALSO READ: Navratri Food 2024: नवरात्रि में फलाहार के 5 खास आइटम
 
navratri food item : नवरात्रि व्रत-उपवास में फलाहार में आप जहां सिंघाड़े खा सकते हैं, वहीं सिंघाड़े के आटे से बने हलवे का सेवन भी कर सकते हैं। तो देर किस बात की इस बार नवरात्रि व्रत में आप भी घर में बनाएं सिंघाड़े का स्वादिष्ट हलवा।

अभी नोट कर लें इसकी रेसिपी और बनाने की आसान विधि...
 
• नवरात्रि उपवास में सिंघाड़े का हलवा बनाने के लिए 1 कप सिंघाड़े का आटा, 1 कप चीनी, 4 चम्मच देसी शुद्ध घी की ज़रूरत होगी।
• साथ ही आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 2 कप पानी और मिक्स ड्राई फ्रूट्स भी सामग्री में शामिल करें।
• एक फ्राई पैन में 4 टेबल स्पून घी गर्म करें और सिंघाड़े के आटे को इसमें डालें।
• इसे मध्यम आंच पर 5 मिनट के लिए भूरा होने तक पकाएं।
• अब एक पैन में 2 कप पानी उबाल लें। इस पानी को भुने हुए आटे वाले पैन में डालें।
• इसे लगातार चलाते रहें। ध्यान रहे कि इसमें कोई गांठ न पड़े। इसे तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
• अब इसमें इलायची पाउडर और चीनी मिलाएं। इस चीनी को पूरी तरह से घोलने तक अच्छी तरह मिलाएं।
• जब हलवा किनारे से छूटने लगे तो इसमें बचा हुआ घी डालकर अच्छे से मिला लें।
• अब सिंघाड़े के हलवे को अपनी पसंद के सूखे मेवे से गार्निश करें और उपयोग में लाएं।

ALSO READ: Shardiya Navratri 2024 : नवरात्रि में क्या खाएं और क्या नहीं खाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Mahavir Nirvan Diwas 2025: महावीर निर्वाण दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें जैन धर्म में दिवाली का महत्व

Diwali Muhurat 2025: चौघड़िया के अनुसार जानें स्थिर लग्न में दीपावली पूजन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

Bhai dooj 2025: कब है भाई दूज? जानिए पूजा और तिलक का शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja 2025: अन्नकूट और गोवर्धन पूजा कब है, जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त

Diwali Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर कौन सी चीजें घर से निकालें तुरंत?, जानें 6 टिप्स

सभी देखें

धर्म संसार

Dhan Varsha Potli Vidhi: दिवाली पर लक्ष्मी धन वर्षा पोटली बनाने की विधि, हजारों साल पुरानी परंपरा को आजमाएं

धनतेरस पर सौभाग्य लाने वाली ये 4 शुभ वस्तुएं अवश्य खरीदें, बढ़ेगा 13 गुना धन

Diwali Lakshmi Puja: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए खास प्रसाद: क्या बनाएं और क्यों?

Govatsa Dwadashi 2025: गोवत्स द्वादशी कब है? जानें व्रत के नियम, मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 अक्टूबर, 2025)

अगला लेख