नवरात्रि में सरस्वती पूजा से शांत और अनुकूल होता है कुंडली का यह सबसे खतरनाक ग्रह

Webdunia
राहु छाया ग्रह है और देवी दुर्गा को छायारूपेण कहा गया है। दुर्गा पूजा से राहु के सभी अनिष्ट समाप्त होते हैं। राहु के लिए इष्ट देवी मां  सरस्वती को माना गया है। नवरात्रि में द्वितीय नवरात्रि के दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से राहु के अशुभ फल दूर होते हैं। उसी तरह सप्तमी की तिथि को सरस्वती का आह्वान किया जाता है। लाल किताब में दुर्गा सप्तशती के प्रथम अध्याय का पाठ राहु का अचूक उपाय बताया गया है। मां को अति प्रिय नारियल भी राहु का ही प्रतीक है।
 
नवरात्रि में कैसे करें राहु को अनुकूल
 
1. प्रथम नवरात्रि के दिन कलश स्थापना नारियल के साथ जरूर करें।
 
2. नरवाण मंत्र 'ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' का शाम को प्रतिदिन 108 बार जप करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
 
3. प्रतिदिन मां सरस्वती को नीले पुष्प अर्पित करें।
 
4. राहु बीज मंत्र - ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम: का जप करें। यह जप काले हकीक की माला पर दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ मुख कर करें।
 
5. दुर्गाष्टमी के दिन शाम को दुर्गा चालीसा, दुर्गा कवच, अर्गलास्तोत्र, कीलक स्तोत्र आदि सहित दुर्गा सप्तशती का विधिपूर्वक संपूर्ण पाठ करें। पाठ खत्म होने के पश्चात हवन करें। नीले पुष्प, सुपारी, पान, कमल गट्टा, जायफल, लौंग, छोटी इलायची, जौं, काले तिल, काली मिर्च, गूगल, शहद, घी की आहुति दें। हवन में 'ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र की 108 आहुति, 'ॐ छौं छीं छौं स: राहवे स्वाहा' मंत्र की सूखी हुई दूब से 108 आहुति जरूर दें। अंत में नारियल की पूर्ण आहुति दें। अगर आपको विधि-विधान का पता नहीं तो किसी योग्य पंडित से कराएं।

ALSO READ: धरती पर आज भी हैं माता सरस्वती, यहां निवास हैं उनका, नवरात्रि में देंगी बुद्धि और वाणी का वरदान

ALSO READ: शत्रुओं का नाश करता है पवित्र नील सरस्वती स्तोत्र

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सावन मास के सोमवार को शिवलिंग के रुद्राभिषेक से मिलते हैं ये 5 लाभ

कुंभ राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, युद्ध का बजेगा बिगुल, समुद्र में उठेगा तूफान, धरती पर आएगा भूकंप

दूसरे सोमवार के दिन कामिका एकादशी का संयोग, व्रत का मिलेगा दोगुना फल, इस तरह से करें उपवास

सावन में इस रंग के कपड़े पहनने की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए सावन में जरूर करें शिव जी का ये उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

19 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

19 जुलाई 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

क्या महिलाओं को शिवलिंग छूना चाहिए?

कावड़ यात्रा के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं?

सावन में रोजाना पूजा के लिए घर पर मिट्टी से शिवलिंग कैसे बनाएं? जानिए आसान विधि

अगला लेख