नोएडा में कांग्रेस को झटका, उम्मीदवार ने छोड़ी पार्टी

Webdunia
गुरुवार, 3 अप्रैल 2014 (14:37 IST)
FILE
गौतम बुद्ध नगर। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को उस समय करारा झटका लगा जब गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ रहे रमेश तोमर भाजपा में शामिल हो गए।

तोमर ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने तोमर के पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की।

चार बार सांसद रह चुके रमेश तोमर भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस के हाथ से यह सीट निकल गई है। उल्लेखनीय है कि ‍इस सीट पर चुनाव से नामांकन वापस लेने की तारीख भी निकल गई है।

इस घटनाक्रम से गौतमबुद्ध नगर सीट से अब कांग्रेस का उम्मीदवार नहीं रहेगा क्योंकि इस सीट के लिए नामांकनपत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। गौतमबुद्ध नगर सीट पर प्रथम चरण में 10 अप्रैल को मतदान होगा।

पूर्व सांसद तोमर इससे पहले भाजपा में ही थे उन्होंने वर्ष 2009 में राजनाथ सिंह के गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

इस बीच उत्तर प्रदेश कांगेस के मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी ने श्री तोमर के भाजपा में शामिल होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि लोग राजनीतिक लाभ के लिए किस तरह मूल्यों और विचारधारा को ताक पर रखकर पार्टियां बदल लेते हैं।

इस सीट से भाजपा ने महेश शर्मा को टिकट दिया है। आप से केपी सिंह और बसपा से सुरेंद्र नागर और सपा से नरेंद्र भाटी चुनाव मैदान में है।

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप