भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा : राजनाथ सिंह

अरविन्द शुक्ला
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। एनडीए को तीन सौ से अधिक सीटे मिलेंगी। देश की ही नहीं विदेशों की सारी सर्वे एजेंसी ऐसा मानने लगी हैं कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनेगी तथा नरेन्द्र भाई मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

WD


राजनाथ सिंह ने उक्त बातें लखनऊ के चौक चौराहे पर चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश परिवर्तन चाहता है। 58 वर्षों की कांग्रेस की हुकूमत ने देश को बर्बाद किया है। पूरी दुनिया में घोटालों के कारण देश को शर्मसार किया है। रिकॉर्ड महंगाई बढ़ी है। उन्होंने 58 वर्षों में देश को भ्रष्‍टाचार, बेरोजगारी, महंगाई की मार सहने को मजबूर किया है। यह सब हमारी बदकिस्मती के कारण नहीं हो रहा, बल्कि हुकमरानों की बदनीयत के कारण हो रहा है।

सिंह ने कहा कि एनडीए की सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में लगातार 6 वर्षों तक महंगाई पर काबू पाने में कामयाबी हासिल की थी। हमें महंगाई पर नियंत्रण करना आता है। अटलजी ने अपनी कुशल कूटनीति के कारण अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की ऐसी साख व धाक बना दी थी कि कोई भी देश भारत के मान व सम्मान को ठेस पहुंचाने की हिमाकत नहीं करता था।

सिंह ने कहा कि आज छोटे-छोटे देश भारत जैसे विशाल देश को आंखें दिखाते हैं। सीमाओं में घुस आते हैं। हमारी सेना पर हमला करते हैं। जमीनों पर अपना दावा जताते हैं। सेना के जवानों के शीश काट कर ले जाते हैं। प्रधानमंत्री चुप्पी साधे रहते हैं। सोनियाजी हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती हैं। देश की जनता में गुस्सा है। जनता परिवर्तन चाहती है। भाजपा ने कभी भी जनता की आंखों में धूल झोंककर राजनीति नहीं की, बल्कि जनता की आवाज बनकर राजनीति की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नरेन्द्र भाई मोदी पर विरोधी दल आरोप लगाते हैं कि उनका विकास का वादा सही नहीं है। गुजरात के विकास की बात पूरी दुनिया में हो रही है, लेकिन इन दलों को दिखाई नहीं देती। जो अमेरिका नरेन्द्र भाई को वीजा देने में आनाकानी करता था, वह भी अब गुजरात के विकास की प्रशंसा करता है। गुजरात में प्रति व्यक्ति की औसत आय, विपक्षी दलों के शासित राज्यों की आय से कहीं अधिक है। मुस्लिम भाइयों की प्रति व्यक्ति आय जितनी गुजरात में है, उतनी कहीं नहीं है।

लखनऊ के लोगों से अपना वर्षों पुराना रिश्‍ता बताते हुए सिंह ने कहा कि पूरी ताकत लगाकर लखनऊ का विकास करूंगा। चुनाव के बाद लोगों से सीधा सम्पर्क स्थापित करूंगा। ऐसा विकास होगा कि लखनऊ देश के सर्वश्रेष्‍ठ शहरों में जाना जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

सभी देखें

नवीनतम

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

यूपी में पीएम मोदी की 3 सभाएं, अमेठी में अमित शाह और राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन

PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- बिखर जाएगा गठबंधन, राहुल-अखिलेश चले जाएंगे विदेश

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश