कांग्रेस ने दिया भ्रष्टाचार, आतंकवाद, महंगाई

Webdunia
शुक्रवार, 18 अप्रैल 2014 (23:25 IST)
FILE
बोकारो (झारखंड)। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार, आतंकवाद और महंगाई दिया है और अगर राजग सत्ता में आई तो वह इन समस्याओं को हल करेगी और पहले छह महीने में 25 फीसदी तक कीमतों में कमी लाएगी।

गडकरी ने धनबाद लोकसभा सीट के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस देश के लिए समस्या है। उसने भ्रष्टाचार, आतंकवाद और महंगाई को जन्म दिया है। भाजपा सत्ता में आने पर पहले छह महीने के भीतर 25 फीसदी तक महंगाई कम करेगी।

कांग्रेस पर सुशासन देने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए गडकरी ने कहा कि स्वतंत्रता के समय से कांग्रेस नीत सरकारों ने गलत नीतियों के जरिए देश में अथक कष्ट लाया है।

भाजपा नेता ने दावा किया, महंगाई, भ्रष्टाचार और कुशासन कांग्रेस के कार्यकाल की पहचान है। कांग्रेस ने नारा दिया था- गरीबी हटाओ, लेकिन लोग गरीबी में और डूब गए हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर सांप्रदायिकता की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए गडकरी ने कहा, यह चुनाव देश की किस्मत बदलने का एक मौका है और अगर आप देश को बचाना चाहते हैं तो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाइए।

भाजपा उम्मीदवार पीएन सिंह को वोट देने की अपील करते हुए गडकरी ने कहा, कांग्रेस जो इतने वर्षों में करने में विफल रही, हम उसे पांच साल में कर देंगे। (भाषा)

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

Lok Sabha Election : गुजरात में BJP की पूनम माडम सबसे अमीर उम्मीवार, BSP की रेखा सबसे गरीब

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब