देश चलाने के लिए चाहिए ‘शेर जैसा कलेजा’ : राजनाथ

Webdunia
बुधवार, 23 अप्रैल 2014 (20:26 IST)
FILE
बांदा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज देश के मौजूदा हालात पर चिन्ता जाहिर करते हुए आज कहा कि वर्तमान स्थितियों में देश चलाने के लिए ‘शेर जैसा कलेजा’ चाहिए।

सिंह ने बुंदेलखण्ड के अतर्रा में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा ‘आज हमारा देश घोटालों का देश हो गया है, जिधर देखिए घोटाले ही घोटाले नजर आते हैं। सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के शासन में पांच लाख करोड़ रुपए के घोटाले हुए हैं। अब तो ‘जीजा घोटाला’ भी सामने आ गया। आज जो स्थिति है उसमें देश को चलाने के लिए शेर जैसा कलेजा चाहिए।’

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि लम्बे समय तक देश पर शासन करने के बाद भी यह पार्टी बेरोजगारी और महंगाई को नहीं खत्म कर सकी, उल्टे इतने घोटाले लाद दिए कि उससे महंगाई बढ़ गई। सिंह ने इसी आशय में सपा और बसपा को भी निशाने पर लिया और कहा कि इन दोनों पार्टियों ने कांग्रेस का समर्थन करके अपनी जेबें भरी हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘अगर देश में हमारी पार्टी की सरकार आई तो हम हर नौजवान को नौकरी तो नहीं दे सकेंगे लेकिन सबको प्रशिक्षण देकर ऐसा हुनरमंद बना देंगे कि बैंकों से कम ब्याज पर कर्ज लेकर अपना रोजगार करके अपने जीवन को चला सकेंगे।’

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर मोटरवाहनों की तरह किसान के खेत की फसल का बीमा किया जाएगा और नदियों को जोड़ा जाएगा ताकि किसानों की जमीन असिंचित नहीं रहे। सिंह ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ सपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सूबे जंगलराज है और यहां की पुलिस भैंसों को ढूंढने में लगी रहती है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

इंदौर : भीषण गर्मी में इस तरह करें पालतू पशुओं की देखभाल, पशु चिकित्सा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

96,317 करोड़ की स्पेक्ट्रम नीलामी 6 जून से, Jio, Airtel, Vodafone Idea होगी शामिल