मुंबई में उद्योगपतियों ने भी डाले वोट...

Webdunia
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी, एडीएजी के प्रमुख अनिल अंबानी, आदी गोदरेज समेत कई दिग्गज उद्योगपतियों ने गुरुवार को लोकतंत्र के महायज्ञ में सहभागिता की। हालांकि एचडीएफसी के अध्यक्ष दीपक पारेख मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण वोट नहीं डाल पाए।
INDUS IMAGES

मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी नीता अंबानी, पुत्र अनंत और आकाश के साथ दक्षिण मुंबई के कंबाला में स्थित विला थेरेसा स्कूल में वोट डाला। हालांकि उनके छोटे भाई अनिल अंबानी ने उनसे पहले सुबह 7.15 बजे कफ परेड इलाके में स्थित मतदान केन्द्र पर वोट डाला, जो कि उनके निवास ‘सी विंड’ टॉवर से ज्यादा दूर नहीं है।

मुकेश अंबानी और उनके परिजन मतदान केन्द्र पर जाकर लाइन में खड़े हो गए और अपनी बारी आने पर वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने परिवार के साथ मीडियाकर्मियों को पोज भी दिए। इनके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य, टाटा कंटल्टेंसी सर्विस के प्रमुख एन. चंद्रशेखरन सहित उद्योग जगत की अन्य कई जानी-मानी शख्सियतों ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
INDUS IMAGES

हालांकि एचडीएफसी के अध्यक्ष दीपक पारेख मतदाता सूची में नाम न होने की वजह से अपना वोट नहीं डाल पाए। पारेख सुबह करीब 8.30 बजे दक्षिण मुंबई स्थित मतदाता केंद्र पर गए, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में नहीं मिला। वे काफी अरसे से इसी मतदान केंद्र पर वोट डालते आ रहे हैं।

एचडीएफसी के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी केकी मिस्त्री ने भी अपने परिवार के साथ दक्षिण मुंबई में वोट डाला।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण मुंबई से कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा चुनाव लड़ रहे हैं। शिवसेना ने अरविन्द सावंत को उम्मीदवार बनाया है, जबकि पूर्व बैंकर मीरा सान्याल आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
चित्र सौजन्य : सुमेर सावंत

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

न कार, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमर अब्‍दुल्‍ला?

Gaza: मलबे में 10 हज़ार से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका

क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर

मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव

CID ने दर्ज किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

बुरे फंसे बम! अक्षय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा