श्रीरामुलु को मिला भाजपा का पार्टी टिकट

Webdunia
गुरुवार, 13 मार्च 2014 (17:55 IST)
FILE
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज द्वारा बीएसआर कांग्रेस के भाजपा में विलय के खुले विरोध के बाद पार्टी के संसदीय बोर्ड ने इसे पार्टी में नहीं मिलाने का निर्णय किया। लेकिन इसके अध्यक्ष बी. श्रीरामुलु को कर्नाटक की बेल्लारी लोकसभा सीट के लिए भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की अनुमति दी।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा संसदीय बोर्ड की गुरुवार को हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और बीएसआर कांग्रेस का पार्टी में विलय नहीं करने का निर्णय किया गया।

बीएसआर कांग्रेस भाजपा में विलय चाहती थी लेकिन सुषमा ने इसका खुला विरोध किया। विपक्ष की नेता ने पिछले सप्ताह पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में कहा था कि ऐसे दागी नेताओं को भाजपा से जुड़ने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने श्रीरामुलु और रेड्डी बंधुओं की भाजपा में वापसी की कवायद का कड़ा विरोध किया।

सुषमा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता विनोद शर्मा के भाजपा के सहयोगी दल हरियाणा जनहित पार्टी में प्रवेश के प्रयासों पर भी विरोध जताया था।

कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष प्रहलाद जोशी ने बताया कि संसदीय बोर्ड ने श्रीरामुलु को भाजपा के टिकट पर बेल्लारी से चुनाव लड़ाने का निर्णय किया है। श्रीरामुलु ने बताया कि भाजपा नेतृत्व ने उन्हें टिकट दिए जाने के बारे में बता दिया है और उनकी पार्टी विलय के लिए तैयार है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बीएसआर कांग्रेस के भाजपा में विलय के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। लेकिन उसके कुछ नेताओं को भाजपा में शामिल होने की अनुमति दी है।

हालांकि उसके हर नेता की साख पर विचार होगा और केवल ऐसे लोगों को ही पार्टी में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, जो दागी नहीं हैं और जनता में जिनकी अच्छी छवि है। बताया जाता है कि भाजपा बीएसआर कांग्रेस के कुछ और नेताओं को टिकट दे सकती है।

भ्रष्टाचार के आरोप के चलते कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटने वाले बीएस येदियुरप्पा ने भी हाल में भाजपा में वापसी की है। समझा जाता है कि उनके विश्वासपात्र जीएस बसवराज को तुमकूर से भाजपा का टिकट मिल सकता है। वे अभी इसी सीट से सांसद हैं। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

live : बंगाल में 11 बजे तक 32.82 प्रतिशत वोटिंग, महाराष्‍ट्र में 18.18 फीसदी मतदान

एक्शन में ED, मंत्री का OSD और उसका नौकर गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में मतदान ने पकड़ी रफ्तार, 9 बजे तक 14.43 फीसदी मतदान, दिग्गजोें ने डाले वोट

अमित शाह से लेकर सिंधिया तक तीसरे चरण में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Loksabha election 2024 : तीसरे चरण में किन सीटों पर हो रही है वोटिंग