Biodata Maker

मोदी का उपवास, अमेरिका को आए चक्कर...

Webdunia
वॉशिंगटन। जब मेहमान कोई आम शख्स नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का मुखिया हो और मेजबान भी कोई छोटा-मोटा आदमी नहीं बल्कि दुनिया के सबसे समृद्ध देश का राष्ट्रपति हो और फिर भी मेहमाननवाजी में पेंच फंस जाए तो वाकई चक्कर खाने वाली बात है। इस संकट में इस बार उलझे हैं अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के सम्मान में अपने आवास व्हाइट हाउस में 29 सितंबर को रात्रिभोज का आयोजन कर रखा है।
 
लजीज व्यंजनों की पूरी फेहरिस्त तैयार है जिसमें भारतीय से लेकर कॉन्टिनेंटल तक हर तरह के व्यंजन शामिल हैं। लेकिन मुश्किल इस बात की आ गई है कि मोदी नवरात्र के अवसर पर 9 दिनों के उपवास पर हैं और इसी दौरान उनका यह अमेरिका दौरा भी चल रहा है।
 
हालांकि व्हाइट हाउस में भोज का आयोजन करने वाले अधिकारियों ने कहा है कि मोदी के उपवास से कोई बड़ी अड़चन नहीं आने वाली लेकिन वे यह नहीं बता पा रहे कि आखिर उपवास पर रहने वाले मोदी को वे क्या परोसेंगे?
 
इस बात का भी खुलासा नहीं किया गया है कि जब मेहमान कुछ नहीं खाए तो फिर मेजबान ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा मोदी के सामने बैठकर खाना कैसे खाएंगे?
 
यह दुविधा सिर्फ व्हाइट हाउस के लिए नहीं होगी बल्कि 30 तारीख को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बिडेन और रक्षामंत्री जॉन कैरी की ओर से मोदी के लिए विदेश मंत्रालय में आयोजित दिन के भोज में भी यह दुविधा बनी रहेगी कि आखिर मेहमान को क्या खिलाया जाए?
 
खास मौकों पर विशेष तरह के भोज आयोजित करने के लिए सलाहकार सेवा देने वाली अमेरिकी विशेषज्ञ जैकलिन व्हाइटमोर का कहना है कि यह टेबल मैनर्स यानी खाने के दौरान प्रदर्शित किए जाने वाले शिष्टाचार के खिलाफ है कि एक व्यक्ति खाना खाए और दूसरा उसके साथ चुपचाप बैठा रहे। ऐसे में उपवास पर रहने वाले मेहमान को भोज पर आमंत्रित किया जाना वाकई बड़ी हैरानी वाली बात लगती है।
 
हालांकि इन दुविधाओं को जानते हुए भी मोदी ने भोज का आमंत्रण स्वीकार किया है और संभवत: वे इस भोज में नींबू-पानी पीकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

कैसे कर सकते हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संपर्क?

नरेन्द्र मोदी से जुड़ी 7 दिलचस्प बातें, जानकर दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां...

रहस्य से पर्दा हटा, आखिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्यों रखते हैं दाढ़ी?

नरेंद्र मोदी की लग्न जन्म कुंडली

Motivational Quotes : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन पर पढ़ें 10 प्रेरक विचार

सभी देखें

नवीनतम

Foreign products: पीएम मोदी की 'स्वदेशी' अपील के बीच जानिए रोजमर्रा में किन विदेशी उत्पादों का होता है इस्तेमाल

modi ji navratri fast: नवरात्रि में पूरे 9 दिन कठोर उपवास रखते हैं पीएम मोदी, जानें उनकी दिनचर्या और नियम

10 बड़ी बातें जो नरेंद्र मोदी को बनाती हैं सबसे अलग

Narendra Modi Birthday: तीसरी पारी में क्यों खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं PM नरेन्द्र मोदी

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

अगला लेख