Hanuman Chalisa

एप्‍पल का आईफोन-4 लॉन्च

Webdunia
ND
सेन फ्रांसिस्को। और अब एप्‍पल ने आईफोन का अपना चौथा वर्जन लॉन्च कर दिया है। एप्‍पल के सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस में कंपनी के सीईओ स्टीव जॉब्स ने आईफोन-4 और ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च किया। आईफोन को पेश करते समय जॉब्स के चेहरे पर खुशी की चमक दिख रही थी।

उन्होंने कहा कि कंपनी का बनाया यह सबसे सुंदर और महत्वपूर्ण उत्पाद है। नया आईफोन-4 अपने पूर्ववर्ती आईफोन-3 के मुकाबले करीब 25 फीसदी और अधिक पतला है। यह दो रंगों सफेद और काला में उपलब्ध होगा। इसका हार्डवेयर भी परिष्कृत किया गया है।

नए आईफोन की एक सबसे बड़ी विशेषता है इसका रेटिना डिसप्ले। जॉब्स के अनुसार यह नया 'डिसप्ले' लेड डिसप्ले से कहीं बेहतर है। यह डिसप्ले एप्‍पल की तकनीक टीम ने एलसीडी को संपादित कर बनाया है और इसका रिजोल्यूशन 326 डीपीआई है। नया आईफोन वाईफाई के माध्यम से नेटवर्क में कनेक्ट हो सकता है और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकता है।

इस फोन में आगे की तरफ भी कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 5 मेगापिक्सल की तस्वीर खींचता है और इसमें एलईडी फ्लैश लगाया गया है। आईफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 4 को भी बेहतर बनाया गया है। गूगल के एंड्रोइड ऑपरेटिंग सिस्टम से कड़ी प्रतिस्पर्धा झेल रहे एप्‍पल ने अपने आईफोन ओएस को सबसे अच्छा बनाने की भरपूर कोशिश की है।

अब प्रयोक्ता मल्टीटॉस्किंग कर पाएंगे यानी कि नए आईफोन में एक साथ कई एप्लिकेशन एक साथ चलाई जा सकें गी। इसके अलावा इसके यूजर इंटरफेस को भी थोड़ा बेहतर बनाया गया है। नया आईफोन 21 जून से अमेरिका के एटीएंडटी मोबाइल कनेक्शन धारकों के लिए उपलब्ध होगा और उसके बाद भारत समेत दूसरे कई देशों में लॉन्च किया जाएगा।

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

उत्तराखंड CM धामी ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- मेहनत से मिल रही नौकरी

गुजरात सरकार की पहल से कॉक्लियर इम्प्लांट बच्चों को मिली नई जिंदगी, फिर गूंजी सुनने और बोलने की आवाज