Hanuman Chalisa

सैमसंग गैलेक्‍सी एस

Webdunia

मोबाइल फोन की दुनि‍या में सैमसंग गैलेक्‍सी एस धूम मचाने आ गया है। हालाँकि‍ कई देशों जैसे फ्रांस, अमेरि‍का, कोरि‍या, जापान आदि‍ में यह पहले ही लॉन्‍च कर दि‍या गया है। वि‍श्व में अब तक इसके 50 लाख हैंडसेट बेचे जा चुके हैं और अकेले दक्षि‍ण कोरि‍या में 3 लाख से अधि‍क हैंडसेट बि‍के हैं ।


PR


पहली बार लॉन्‍च कि‍ए गए गैलेक्‍सी एस के मॉडल एंड्रॉइड 2.1 के साथ लॉन्‍च कि‍ए गए थे लेकि‍न अब इसे एंड्रॉइड 2.2 फ्रोयो के साथ भी लॉन्‍च करने की भी तैयारी है। अपुष्‍ट खबरों के अनुसार एक लीक हुए ईमेल पर वि‍श्वास कि‍या जाए तो इसे एंड्रॉइड 2.2 फ्रोयो प्‍लेटफॉर्म के साथ लॉन्‍च करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

सैमसंग गैलेक्‍सी एस अलग-अलग देशों में अपने वि‍भि‍न्‍न संस्‍करणों के भि‍न्‍न नामों के साथ उपलब्‍ध है जैसे सैमसंग एपि‍क 4जी, सैमसंग वायब्रेंट और सैमसंग कैप्‍टि‍वेट।

PR


सैमसंग गैलेक्‍सी एस का पहली ही नजर दि‍ल को भा जाने वाला फीचर है उसका बेहद खूबसूरत डि‍जाइन। 1 गीगाहर्ट्स का हमिंगबर्ड प्रोसेसर भी इस फोन के खास फीचर्स में से एक है। 4 इंच की सुपर एमोलेड स्‍क्रीन वाले इस मोबाइल की बैटरी लाइफ बेहतर है। इसमें 5 मेगा पि‍क्‍सेल का कैमरा है जि‍समें ऑटोफोकस, टच फोकस, स्‍माइल, जि‍यो टैगिंग आदि‍ की सुवि‍धा है। इसकी वीडि‍यो क्‍वालि‍टी है एचडी 720पि‍क्‍सेल की। कैमरे में फ्लैशलाइट की कमी है।

बेहतर थ्रीडी ग्राफि‍क प्रोसेसिंग वाले इस मोबाइल में वाइ फाई कनेक्‍शन और सोशल नेटवर्किंग को आसान बनाने के लि‍ए टचवि‍ज सॉफ्टवेयर जोड़ा गया है। इसके स्‍वायपे टेक्‍नोलॉजी वाला वर्चुअल क्‍वार्टी कीबोर्ड से यूजर टेक्‍स्ट को फास्‍ट तरीके से टाइप कर सकेंगे।

सैमसंग मीडि‍या हब द्वारा आप ईबुक्‍स और वीडि‍योज का मजा ले सकते हैं साथ ही देर तक फि‍ल्‍में और टीवी प्रोग्राम्‍स भी देख सकते हैं। इसकी कीमत लगभग 10000 रु. है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

तालाबों को निगल गए भू-माफिया, बूंद-बूंद को तरसा इंदौर, क्या नर्मदा का चौथा चरण बचा पाएगा शहर?

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

इंडिगो-एयर इंडिया ने रद्द कीं सैकड़ों उड़ानें, मारुति और हुंडई की कारें भी जून से होंगी महंगी!

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता