Hanuman Chalisa

गूगल का नेक्‍सस एस

Webdunia

गूगल ने इस साल जनवरी में नेक्‍सस वन बाजार में उतारा था लेकि‍न इसे कोई खास सफलता हासि‍ल नहीं हो पाई थी। इस बार गूगल लेकर आया है 'नेक्‍सस एस' जो एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सि‍स्‍टम के सबसे नए वर्जन 2.3 जिंजरब्रेड पर काम करता है।


PR


एक्‍लेयर और फ्रोयो के बाद जिंजरब्रेड एंड्रॉइड का सबसे नवीनतम संस्‍करण है और नेक्‍सस एस पहला मोबाइल है जो एंड्रॉइड 2.3 पर चलता है। इसके अलावा सैमसंग का 1 गीगाहर्ट्स हमिंगबर्ड प्रोसेसर भी इसकी खासि‍यत है।

नेक्‍सस एस को गूगल, सैमसंग और बेस्‍ट बाय ने मि‍लकर लॉन्‍च कि‍या है। नेक्‍सस एस में नेक्‍सेस वन और सैमसंग के गैलेक्‍सी एस के काफी सारे फीचर्स आपको देखने को मि‍लेंगे। शायद इसीलि‍‍ए इसे नेक्‍सस एस नाम दि‍या गया है। इंटरनेट कॉलिंग, टेक्‍स्‍ट को कॉपी और पेस्‍ट करने की क्षमता, जायरोस्‍कोप सेंसर सपोर्ट और एक नया कीबोर्ड इस फोन के प्रमुख फीचर्स हैं.

PR


5 मेगा पि‍क्‍सेल कैमरे वाले इस स्‍मार्टफोन में आपको श्रेष्ठ गूगल सेवाएँ दी जाएँगी। इसमें एचडी वीडि‍यो प्‍लेबैक है और 720 फ्रेम्‍स पर सेकंड का वीडि‍यो कैप्‍चर है। 4 इंच के डि‍सप्‍ले वाले इस मोबाइल की इंटरनल मेमोरी 16 जीबी है लेकि‍न इसमें एक्‍पांडेबल मेमोरी स्‍लॉट नहीं है मतलब इसमें मेमोरी कार्ड का यूज नहीं कि‍या जा सकेगा। फोन में वाईफाई 802.11एन है और यह वाईफाई हॉटस्‍पॉट मोड का भी सपोर्ट करता है।

नेक्‍सस एस को फि‍लहाल यूएस में लॉन्‍च कि‍या जाएगा और इसकी कीमत है 529 डॉलर यानी लगभग 24000 रु.।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर