नक्सलवाद हत्यारों का समूह-रमनसिंह

Webdunia
बुधवार, 20 अगस्त 2008 (23:31 IST)
नक्सलवाद हत्यारों का समूह है, जो लोकतंत्र को बंधक बनाना चाहता है। सबसे बड़ी चुनौती आतंकवाद है। इसके कई चेहरे हैं। नक्सलवाद आतंकवाद का स्थानीय चेहरा है।

यह बात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने बुधवार को प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा राज्य के बस्तर क्षेत्र में नक्सली अपने आंदोलन के नाम पर छह माह की बच्ची से लेकर वृद्धों को गोली मार रहे हैं, उन्हें लूट रहे हैं।

सिंह ने कहा नक्सलियों का माओ की विचारधारा से कुछ भी लेना देना नहीं है। वे एक संगठित गिरोह हैं। उनकी नजर केवल राज्य के खनिज संसाधनों पर है, जिसे वे लूटना चाहते हैं।

सिंह ने कहा राज्य के बस्तर और अन्य क्षेत्रों के आदिवासी विकास के रास्ते में पीछे रह गए हैं। इसका कारण सिर्फ नक्सली समस्या है। नक्सलियों ने आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों को उड़ा दिया और क्षेत्र में जितने भी विकास के काम हो रहे है, बंद करा दिए गए।
Show comments

NCERT किताबों में अब भारत और इंडिया के इस्तेमाल पर बहस, क्या बोले एनसीईआरटी के निदेशक

...तो भाजपा को केवल 40 लोकसभा सीटें ही मिलतीं, आदित्य ठाकरे ने क्‍यों किया यह दावा

दिल्ली की हवा को कैसे करें स्वच्छ, पर्यावरणविद सुनीता नारायण ने बताया प्लान

रेल दुर्घटना पर रेलवे बोर्ड ने कहा- ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली युक्त नहीं था मार्ग

राहुल गांधी वायनाड से देंगे इस्तीफा, अब प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव

PM मोदी और CM योगी को धमकी देने वाला युवक हिरासत में, जानिए क्‍या है मामला...

UP में कांग्रेस के लिए संजीवनी बनेगा राहुल गांधी का रायबरेली सीट से सांसद बने रहने का फैसला

MP : सीमेंट कारखाने में मजदूर की मौत, आक्रोशित भीड़ ने की तोड़फोड़

Air India की उड़ान के खाने में मिली ब्लेड, Airline ने इसे ठहराया दोषी

NCERT किताबों में अब भारत और इंडिया के इस्तेमाल पर बहस, क्या बोले एनसीईआरटी के निदेशक