Hanuman Chalisa

लाजवाब मटन के कोफ्ते

Webdunia
सामग्री :


500 ग्राम कीमा, 2 बड़े चम्मच खसखस, 1 अंडा या 2 बड़े चम्मच भुना बेसन, 5-6 प्याज, 10-12 कलियां लहसुन, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1 1/2 छोटा चम्मच नमक, 1/2 छोटा चम्मच पिसी हल्दी, 4 चम्मच धनिया पावडर, 2 चम्मच पिसी लाल मिर्च, 1/2 कटोरी साबुत गरम मसाला, 5-6 तेजपत्ते, 1 1/2 छोटे चम्मच गरम मसाला, तलने के लिए पर्याप्त घी।
 
विधि :
 
खसखस को साफ करके धोकर कुछ देर तक भिगो दें। 1/2 घंटे बाद छानकर सिलबट्टे पर बारीक पीस लें। प्याज, लहसुन, अदरक को छील-काटकर रखें। घी गरम करें। तेजपत्ते व साबुत गरम मसाला डालकर चटकाएं। कटा प्याज डालकर गुलाबी-गुलाबी भून लें।
 
नमक व मसाले डालकर पानी के छींटें के साथ भूनें। मसाला अच्छा भुन जाए तो घी से निथार कर 1/4 भाग मसाला कीमे में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। 
 
अब एक कड़ाही में घी गरम कर सारे कीमे के पकौड़े तल लें। अब बचे मसाले व घी में शोरबा बनाने के लिए थोड़ा पानी डालें व ढंककर शोरबा पकने दें। 4-5 उबाल आने के बाद तैयार पकौड़े डालकर 2-3 उबाली और लेकर गरमा-गरम मटन के कोफ्ते चपाती के साथ सर्व करें।



 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान