Hanuman Chalisa

लाजवाब मटन-कीमा सीख कबाब

Webdunia
सामग्री :
 
मटन कीमा 200 ग्राम, 3 ग्राम कटा अदरक, एक प्याज बारीक कटा, कटा धनिया एक गुच्छा, दो छोटे चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 3 छोटे चम्मच लाल मिर्च का पेस्ट, पाव चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच कसूरी मैथी, 40 मिली. तेल, 200 ग्राम चिकन कीमा, 20 ग्राम किसा चीज, 20 मिली. क्रीम, 1 कटी हरी मिर्च, चुटकी भर इलायची जावित्री व काली मिर्च पावडर, नमक स्वादानुसार।
 
विधि :
 
मटन कीमा में अदरक, प्याज, हरा धनिया, एक छोटे चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पेस्ट, थोड़ा-सा नमक, गरम मसाला, कसूरी मैथी मिलाकर आधे घंटे के लिए रखें। चिकन कीमा में चीज, क्रीम, हरी मिर्च, एक छोटे चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, इलायची जावित्री पावडर, काली मिर्च पावडर मिलाकर आधे घंटे के लिए रखें।
 
चिकन तथा मटन कीमा की अलग-अलग छोटी-छोटी गोलियां बनाकर रखें। पहले मटन कीमा की गोली को एक सींख में लंबा लपेट दें फिर इसके ऊपर चिकन कीमा को लपेट दें। इन्हें कबाबों की तरह रोल करके अच्छी तरह से 5-6 मिनट तक तंदूर में भूनें। 
 
बाहर निकालकर थोड़ी देर नमी सुखाएं फिर मक्खन लगाकर पुनः भूनें। अब छोटे टुकड़ों में काटकर परोसें। 

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां