rashifal-2026

ब्रिटेन की संसद में सम्मानित होंगे कवि आलोक श्रीवास्तव

Webdunia
- तेजेन्द्र शर्मा, महासचिव
 
कथा यूके का हिन्दी गजल सम्मान घोषित

लंदन। कथा यूके के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ मीडियाकर्मी कैलाश बुधवार ने लंदन से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी  करते हुए सूचना दी है कि हिन्दी के लोकप्रिय गजलकार और टीवी पत्रकार आलोक श्रीवास्तव को कथा  यूके द्वारा ब्रिटेन की संसद 'हाउस ऑफ कॉमंस' में 'हिन्दी गजल सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा।  उन्हें यह सम्मान ब्रिटेन के सांसद वीरेन्द्र शर्मा प्रदान करेंगे।
 
5 नवंबर 2015 को आयोजित इस कार्यक्रम में आलोक श्रीवास्तव का एकल गजल पाठ भी होगा।  आलोक श्रीवास्तव हिन्दी के ऐसे पहले गजलकार होंगे जिन्हें 'हाउस ऑफ कॉमंस' लंदन में सम्मानित  किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान नई पीढ़ी में हिन्दी गजल को चर्चित और लोकप्रिय बनाने के लिए दिया  जा रहा है।
 
आलोक श्रीवास्तव के पहले ही गजल संग्रह ‘आमीन’ के अनेक संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें मप्र  साहित्य अकादमी सम्मान के अतिरिक्त मॉस्को (रूस) में दिया जाने वाला 'पुश्किन सम्मान', कविता के  लिए 'परंपरा ऋतुराज सम्मान' भी मिल चुका है। ‘आमीन’ के अतिरिक्त आलोक श्रीवास्तव का एक कहानी  संग्रह ‘आफरीन’ भी प्रकाशित हो चुका है।
 
वे हिन्दी के ऐसे इकलौते युवा गजलकार हैं जिनकी गजलों, नज्मों और गीतों को जगजीत सिंह, पंकज  उधास, तलत अजीज और मशहूर शास्त्रीय गायिका शुभा मुद्गल से लेकर सदी के महानायक अमिताभ  बच्चन तक ने अपनी आवाज दी है। 
 
अनुष्का शंकर के ग्रैमी-नॉमिनेटेड एल्बम 'ट्रैवलर' में भी उनका गीत शामिल है। अमेरिका, इंग्लैंड, रूस,  साउथ अफ्रीका और अरब देशों सहित 10 से ज्यादा देशों की साहित्यिक-यात्रा कर चुके आलोक श्रीवास्तव  पेशे से टीवी पत्रकार हैं।
 
 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सर्दियों में सेहत और स्वाद का खजाना है मक्के की राब, पीने से मिलते हैं ये फायदे, जानें रेसिपी

सर्दियों में रोजाना पिएं ये इम्यूनिटी बूस्टर चाय, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

रूम हीटर के साथ कमरे में पानी की बाल्टी रखना क्यों है जरूरी? जानें क्या है इसके पीछे का साइंस

Winter Superfood: सर्दी का सुपरफूड: सरसों का साग और मक्के की रोटी, जानें 7 सेहत के फायदे

Kids Winter Care: सर्दी में कैसे रखें छोटे बच्चों का खयाल, जानें विंटर हेल्थ टिप्स

सभी देखें

नवीनतम

Makar Sankranti Quotes: पतंग की उड़ान और तिल गुड़ की मिठास के साथ, अपनों को भेजें ये 10 सबसे खास शुभकामना संदेश

Vivekananda Quotes: दुनिया को एक नई दिशा दे सकते हैं स्वामी विवेकानंद के ये 10 अनमोल विचार

Makar Sankranti Essay: मकर संक्रांति पर्व पर रोचक हिन्दी निबंध

World Hindi Day: विश्व में भारतीयता का अहम परिचय ‘हिन्दी’

वैसे भी कवि विनोदकुमार शुक्‍ल की धरती पर लेखक को किसी तरह की अराजकता शोभा नहीं देती