Hanuman Chalisa

भारतीय मूल के व्यक्ति के हत्यारे मलेशियाई को मौत की सजा

भाषा
सिंगापुर। वर्ष 2010 में सिंगापुर के निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय मूल के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में सोमवार को एक मलेशियाई व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई गई।
 
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश चू हान तेक ने 26 वर्षीय माइकल गेरिंग को मौत की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने कहा कि साक्ष्य दर्शाते हैं कि गेरिंग ने 41 वर्षीय षणमुगनाथन दिलीदुरई की हत्या की।
 
गेरिंग ने 36 वर्षीय टोनी इंबा के साथ मिलकर 29-30 मई 2010 की दरमियानी रात को इस मजदूर पर घातक हमला किया था। इंबा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
 
सजा पाने वाले ये दोनों व्यक्ति पूर्वी मलेशिया के बोरनेओ स्थित सारावक के रहने वाले हैं और उस रात ये लोग लूटपाट के इरादे से निकले थे। इन्होंने षणमुगनाथन की हत्या के अलावा 3 लोगों को घायल भी कर दिया था। इन लोगों के हमले से षणमुगनाथन की खोपड़ी टूट गई थी।
 
'द स्ट्रेट टाइम्स' की खबर के अनुसार दोनों दोषियों को 12 दिन की सुनवाई के बाद वर्ष 2013 में हत्या का दोषी ठहराया गया, लेकिन उन्हें सजा लगभग 2 साल बाद सुनाई जा सकी है।
 
इन दोनों दोषियों और 2 अन्य सहयोगियों ने अपराध की रात कलांग क्षेत्र में 4 लोगों पर हमला बोलकर उन्हें लूटा था। उन्होंने भारत से आए 2 मजदूरों पर हमला किया था।
 
सिंगापुर का एक व्यक्ति भी इस गिरोह के हमले में घायल हो गया था। यह घटना इसी क्षेत्र में, लेकिन एक अलग स्थान पर हुई थी।
 
एक आरोपी पकड़ से बाहर है, जबकि 22 वर्षीय हेयरी लैंडेक को सशस्त्र लूटपाट एवं गंभीर चोट पहुंचाने के अपराध में 33 साल कैद एवं 24 बेंत मारने की सजा सुनाई गई है। आरोपी के वकील ने कहा कि उसका मुवकिल सुनाए गए फैसले के खिलाफ अपील करेगा।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'