Hanuman Chalisa

ढींगरा फैमिली फाउंडेशन अमेरिका तथा शिवना प्रकाशन द्वारा सम्मानों की घोषणा

Webdunia
NRI News
 
तेजेंद्र शर्मा, रणेंद्र, उमेश पंत, लक्ष्मी शर्मा, इरशाद खान सिकंदर तथा मोतीलाल आलमचंद्र को सम्मान
 
- शहरयार अमजद खान, शिवना प्रकाशन
 
ढींगरा फैमिली फाउंडेशन (Dhingra Family Foundation, USA) अमेरिका ने अपने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कथा सम्मान तथा शिवना प्रकाशन ने अपने कथा-कविता सम्मान (International Story Poetry Award by Shivna Prakashan) घोषित कर दिए हैं। ढींगरा फैमिली फाउंडेशन सम्मानों की चयन समिति के संयोजक पंकज सुबीर ने बताया कि 'ढींगरा फैमिली फाउंडेशन लाइफ टाइम एचीवमेंट सम्मान' हिन्दी के वरिष्ठ साहित्यकार इंग्लैंड में रहने वाले तेजेंद्र शर्मा को प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है, इस सम्मान के तहत इक्यावन हजार रुपए सम्मान राशि तथा सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा। 
 
वहीं 'ढींगरा फैमिली फाउंडेशन अंतरराष्ट्रीय कथा सम्मान' उपन्यास विधा में वरिष्ठ साहित्यकार रणेंद्र को राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित उनके उपन्यास 'गूंगी रुलाई का कोरस' हेतु तथा कथेतर विधा में उमेश पंत को सार्थक प्रकाशन से प्रकाशित उनके यात्रा संस्मरण 'दूर, दुर्गम, दुरुस्त' हेतु प्रदान किए जाएंगे। दोनों सम्मानित रचनाकारों को इकतीस हजार रुपए की सम्मान राशि तथा सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा। 
 
शिवना प्रकाशन के सम्मानों की चयन समिति के संयोजक नीरज गोस्वामी ने बताया कि 'अंतरराष्ट्रीय शिवना कथा सम्मान' हिन्दी की चर्चित लेखिका लक्ष्मी शर्मा को शिवना प्रकाशन से प्रकाशित उनके उपन्यास 'स्वर्ग का अंतिम उतार' के लिए, 'अंतरराष्ट्रीय शिवना कविता सम्मान' महत्त्वपूर्ण शायर इरशाद खान सिकंदर को राजपाल एंड संस से प्रकाशित उनके गजल संग्रह 'आंसुओं का तर्जुमा' के लिए प्रदान किया जाएगा। दोनों सम्मानित रचनाकारों को इकतीस हजार रुपए की सम्मान राशि तथा सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा। 
 
'शिवना अंतरराष्ट्रीय कृति सम्मान' शिवना प्रकाशन से प्रकाशित पुस्तक 'सांची दानं' के लिए मोतीलाल आलमचन्द्र को प्रदान किया जाएगा, सम्मान के तहत ग्यारह हजार रुपए सम्मान राशि तथा सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा। ढींगरा फैमिली फाउंडेशन अमेरिका तथा शिवना प्रकाशन द्वारा हर वर्ष साहित्य सम्मान प्रदान किए जाते हैं। ढींगरा फैमिली फाउंडेशन अमेरिका का यह पांचवां सम्मान है। 
 
हिन्दी की वरिष्ठ कथाकार, कवयित्री, संपादक डॉ. सुधा ओम ढींगरा तथा उनके पति डॉ. ओम ढींगरा द्वारा स्थापित इस फाउंडेशन के यह सम्मान इससे पूर्व उषा प्रियंवदा, चित्रा मुद्गल, ममता कालिया, उषाकिरण खान, महेश कटारे, डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी, सुदर्शन प्रियदर्शिनी, डॉ. कमल किशोर गोयनका, मुकेश वर्मा, मनीषा कुलश्रेष्ठ, अनिल प्रभा कुमार तथा प्रो. हरिशंकर आदेश को प्रदान किया जा चुका है। जबकि शिवना सम्मान का यह दूसरा वर्ष है, इससे पूर्व गीताश्री, वसंत सकरगाए, प्रज्ञा, रश्मि भारद्वाज, गरिमा संजय दुबे तथा ज्योति जैन को प्रदान किया जा चुका है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

अगला लेख