Biodata Maker

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग देगा सिख अधिकारियों को पगड़ी पहनने की अनुमति

Webdunia
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग समावेश को बढ़ावा देने और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को पुलिस बल में शामिल होने को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए अपनी वर्दी नीति में ढील देते हुए सिख अधिकारियों को पगड़ी पहनने और दाढ़ी रखने की अनुमति देगा।


 
 
नवनियुक्त पुलिस बलों के दीक्षांत समारोह के बाद न्यूयॉर्क के पुलिस आयुक्त जेम्स ओ’नील ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को धार्मिक चीजों को निभाने में सहायता करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
 
संशोधित नीति के अनुसार सिख समुदाय के अधिकारियों को एक से डेढ़ इंच तक लंबी दाढ़ी रखने की इजाजत दी जाएगी। साथ ही अधिकारी नीले रंग की पगड़ी पहन सकेंगे, जिसके ऊपर परंपरागत पुलिस टोपी के स्थान पर विशेष प्रकार की टोपी जुड़ी रहेगी।
 
आयुक्त ने कहा कि देश के सबसे अहम पुलिस विभाग में सबको काम करने का अवसर देने के लक्ष्य के साथ यह कदम उठाया गया है।
 
भव्य समारोह के बाद सिख अधिकारियों के साथ खड़े ओ’नील ने कहा कि न्यूयॉर्क पुलिस को हर संभव तरीके से विविधता से परिपूर्ण बनाने के लिए यह निर्णय किया गया है। (भाषा) 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या थम जाएगा ईरान युद्ध या यह केवल तूफान से पहले की शांति है?

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

सभी देखें

नवीनतम

April Fools Day 2026: आज के दिन झूठ बोलना पाप नहीं, कला है (अप्रैल फूल डे)

ईरान पर भारत का रुख सही

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के 5 उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

अगला लेख