Hanuman Chalisa

‘ढींगरा फ़ाउण्डेशन’ और ‘शि‍वना प्रकाशन’ के कथा-कविता पुरस्‍कार घोषि‍त, ऑनलाइन होगा सम्‍मान

Webdunia
(ममता कालिया, उषाकिरण ख़ान, अनिलप्रभा कुमार, प्रज्ञा, रश्मि भारद्वाज और गरिमा संजय दुबे होंगे सम्मानित)

कथा, कव‍िता और उपन्‍यास वि‍धा में ढींगरा फ़ैमिली फ़ाउण्डेशन, अमेरिका द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कथा सम्मान और शिवना प्रकाशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कथा-कविता सम्मान घोषित क‍िए गए हैं। इस सम्‍मान में छह मह‍िला कव‍य‍ित्री लेखक और कथाकार को शाम‍िल क‍िया गया है। इनमें से एक लाइफ टाइम एच‍ीवमेंट पुरस्‍कार भी है।

ढींगरा फ़ैमिली फ़ाउण्डेशन सम्मानों की चयन समिति के संयोजक पंकज सुबीर ने बताया कि 'ढींगरा फ़ैमिली फ़ाउण्डेशन लाइफ़ टाइम एचीवमेंट सम्मान' हिन्दी की वरिष्ठ साहित्यकार ममता कालिया को प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। सम्मान के तहत इक्यावन हज़ार रुपए सम्मान राशि और सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा।

वहीं 'ढींगरा फ़ैमिली फ़ाउण्डेशन अंतर्राष्ट्रीय कथा सम्मान' उपन्यास विधा में वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री उषाकिरण ख़ान को वाणी प्रकाशन से प्रकाशित उनके उपन्यास 'अगनहिंडोला'  के ल‍िए और कहानी विधा में प्रवासी कहानीकार अनिलप्रभा कुमार को भावना प्रकाशन से प्रकाशित उनके कहानी संग्रह 'कतार से कटा घर' के ल‍िए प्रदान किए जाएंगे। दोनों सम्मानित रचनाकारों को इकतीस हज़ार रुपए की सम्मान राशि तथा सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा।

शिवना प्रकाशन के सम्मानों की चयन समिति के संयोजक नीरज गोस्वामी ने बताया कि 'अंतर्राष्ट्रीय शिवना कथा सम्मान' हिन्दी की चर्चित लेखिका प्रज्ञा को लोकभारती प्रकाशन से प्रकाशित उनके उपन्यास 'धर्मपुर लॉज' के लिए, 'अंतर्राष्ट्रीय शिवना कविता सम्मान' महत्त्वपूर्ण कवयित्री रश्मि भारद्वाज को सेतु प्रकाशन से प्रकाशित उनके कविता संग्रह 'मैंने अपनी मां को जन्म दिया है' के लिए प्रदान किया जाएगा। दोनो सम्मानित रचनाकारों को इकतीस हज़ार रुपए की सम्मान राशि तथा सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा।

'अंतर्राष्ट्रीय शिवना कृति सम्मान' शिवना प्रकाशन से प्रकाशित कहानी संग्रह 'दो ध्रुवों के बीच की आस' के लिए कथाकार गरिमा संजय दुबे को प्रदान किया जाएगा, सम्मान के तहत ग्यारह हज़ार रुपए सम्मान राशि और सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा।

ढींगरा फ़ैमिली फ़ाउण्डेशन अमेरिका और शिवना प्रकाशन द्वारा हर वर्ष साहित्य सम्मान प्रदान किए जाते हैं। पिछले वर्ष यह सम्मान भोपाल में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किए गए थे। चूंकि इस वर्ष यह आयोजन किया जाना किसी भी प्रकार से संभवव नहीं है इसलिए सम्मानित रचनाकारों को इस वर्ष यह सम्मान एक ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रदान किए जाएंगे। इस बारे में पंकज सुबीर ने बताया क‍ि ज‍िस भी शहर में सम्‍मान‍ित लेखक रहते हैं उन्‍हें वहीं के वर‍िष्‍ठ साह‍ित्‍यकार उनके घर जाकर सम्‍मान‍ित करेंगे। इस गत‍िव‍िधि‍ को वहीं से ऑनलाइन क‍िया जाएगा।

उन्‍होंने बताया क‍ि अगले वर्ष 2021 में जब सम्मान प्रदान करने के लिए आयोजन किया जाएगा तो उसमें इस वर्ष के सम्मानित रचनाकारों को भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

ढींगरा फ़ैमिली फ़ाउण्डेशन अमेरिका का यह चतुर्थ सम्मान समारोह है। हिन्दी की वरिष्ठ कथाकार,कवयित्री, संपादक डॉ. सुधा ओम ढींगरा तथा उनके पति डॉ. ओम ढींगरा द्वारा स्थापित इस फ़ाउण्डेशन के यह सम्मान इससे पूर्व उषा प्रियंवदा, चित्रा मुद्गल, महेश कटारे, डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी, सुदर्शन प्रियदर्शिनी, डॉ. कमल किशोर गोयनका, मुकेश वर्मा, मनीषा कुलश्रेष्ठ और प्रो. हरिशंकर आदेश को प्रदान किया जा चुका है। जबकि शिवना सम्मान का यह दूसरा वर्ष है, इससे पूर्व गीताश्री, वसंत सकरगाए तथा ज्योति जैन को प्रदान किया जा चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

अगला लेख