Festival Posters

लंदन में धूमधाम से मनी दिवाली!

Webdunia
- राकेश मित्तल, लंदन से
रविवार 11 अक्टूबर को सेंट्रल लंदन के ट्राफलगार स्क्वायर में भारतीय समुदाय द्वारा धूमधाम से दिवाली मनाई गई।


लंदन के मेयर द्वारा आयोजित इस सार्वजनिक दिवाली महोत्सव समारोह में बड़ी संख्या में भारतीय, एशियाई तथा अंग्रेज उपस्थित थे। 
इस अवसर पर लोगों ने जम कर नाच गाना और मस्ती के माहौल में भारतीय व्यंजनों का आनंद उठाया। कहीं लोग तिरंगा हाथ में लिए गरबा खेल रहे थे तो कहीं युवतियाँ फुगड़ी का आनंद ले रही थी। 


 

अधिकांश लोग पारंपरिक परिधान में आए थे। इस अवसर पर मौसम ने भी भरपूर साथ दिया और दिन भर हल्की ठण्ड के साथ चमकीली धूप खिली रही। 
 
नवरात्री प्रारंभ होने के ठीक पहले वाले इस रविवार को भारतीयों ने दिवाली उत्सव में बदल दिया।

समारोह के लिए ट्राफलगार स्क्वायर के कोने पर एक भव्य मंच बनाया गया था जहाँ से लगातार मंत्रोच्चार, गीत संगीत और नृत्य हो रहा था।

धर्म गुरुओं के संदेशों के बाद गायत्री मंत्र के समवेत उच्चारण व गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

उद्घाटन भाषण में लंदन के डिप्टी मेयर रोज़र जोंस ने कहा की लंदन भारतीय समुदाय का बेहद ऋणी है क्योंकि उनके योगदान के बिना ये शहर वो नहीं हो सकता था, जो आज है।


Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

सभी देखें

नवीनतम

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

राम- राष्ट्र की जीवनधारा और शाश्वत चेतना का प्रवाह