Hanuman Chalisa

भारतीय संस्कृति को दर्शाने के लिए बॉलीवुड कलाकारों का कार्यक्रम

Webdunia
वाशिंगटन डी.सी.। यहां स्थित नेशनल मॉल में तीस भारतीय कलाकारों का दल राष्ट्रपति निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में ' मेक अमेरिका ग्रेट अगेन ! स्वागत समारोह' में 19 जनवरी को एक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। बॉलीवुड के इन कलाकारों का नेतृत्व पूर्व मिस इंडिया,  मॉडल से अभिनेत्री बनी मनस्वी ममगाई और उनके 29 वर्षीय सहयोगी सुरेश मुकुंद करेंगे जोकि पिछले कुछ दिनों से कलाकारों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके साथ उनके सहयोगी कार्तिक प्रियदर्शन भी होंगे।


 
इस बॉलीवुड चैरिटी कंसर्ट के मुख्य अतिथि डोनाल्ड ट्रंप होंगे। इस अवसर पर ए.आर. रहमान अपनी ऑस्कर विजेता रचना 'जय हो' पेश करेंगे। इसके बाद भांगड़ा होगा और आधुनिक बॉलीवुड नृत्य के साथ-साथ दक्षिण भारतीय नृत्य शैलियों को भी प्रस्तुत किया जाएगा।

यह कार्यक्रम दिन में दो बजे से शुरू होगा। यह कार्यक्रम 32 करोड़ अमेरिकियों के लिए होगा जिनमें 37 लाख भारतीय-अमेरिकी की शामिल होंगे। भारतीय-अमेरिकी कारोबारी शलभ 'शल्ली' कुमार का कहना है कि यह अवसर अमेरिका को फिर से महान बनाने में हिंदू और भारतीय अमेरिकियों के योगदान को भी दर्शाएगा।
 
रिपब्लिकन हिंदू कोलेशन के प्रमुख कुमार का कहना है कि वे उम्मीद करते हैं कि ट्रंप के कार्यकामल में भारतीय-अमेरिकी सहयोग बढ़ेगा और दोनों देशों के बीच आज जो कारोबार एक सौ बिलियन डॉलर है, उसे हम ट्रंप के पहले चार वर्षीय कार्यकाल में तीन सौ बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखते हैं।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में होते हैं ये 5 बड़े बदलाव

सभी देखें

नवीनतम

Vastu Tips for Home: कैसे पता करें कि घर में वास्तु दोष है? जानें 13 काम की बातें

ईरान से युद्ध के कारण अमेरिका में अस्त्र-शस्त्र की तंगी

नवगीत: कांच हुए सब रिश्ते-नाते

हिन्दी कविता: पृथ्वी की पुकार

Summer health tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 10 घरेलू पेय और हेल्थ टिप्स

अगला लेख