Hanuman Chalisa

2014 का मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार डॉ. सुधा ढींगरा को...

Webdunia
2014 का पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार डॉ. सुधा ओम. ढींगरा को दिया जाएगा। इसकी घोषणा 24 अप्रैल, 2015 (शुक्रवार) को भारतीय प्रेस क्लब, नई दिल्ली में केंद्रीय हिन्दी शिक्षण मंडल के माननीय उपाध्यक्ष डॉ. कमल किशोर गोयनका की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान के निदेशक प्रो. मोहन द्वारा हिन्दी सेवी सम्मान के विद्वानों के नामों की जारी की गई सूची में की गई है। 

पुरस्कृत विद्वानों को संस्थान की ओर से एक लाख रुपए, शॉल तथा प्रशस्ति-पत्र, भारत के राष्ट्रपति के हाथों प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। यह सम्मान विदेशों में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए बहुत उल्लेखनीय कार्य करने हेतु दिया जाता है। 
 
डॉ. सुधा ओम. ढींगरा कैनेडा से प्रकाशित होने वाली हिन्दी की महत्व लेखपूर्ण साहित्यिक पत्रिका हिन्दी चेतना की संपादक हैं। कथाकारा तथा कवयित्री डॉ. सुधा ओम. ढींगरा के अभी तक चार कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं- 'कमरा नंबर 103, कौन-सी जमीन अपनी, वसूली तथा दस प्रतिनिधि कहानियां।' साथ ही चार कविता संग्रह 'सरकती परछाइयां, धूप से रूठी चांदनी, सफर यादों का तथा तलाश पहचान की' भी प्रकाशित हो चुके हैं। 
 
उनके संपादन में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास से प्रवासी महिला कथाकारों की कहानियों का संकलन इतर अभी प्रकाशित हुआ है। डॉ. सुधा ओम. ढींगरा को उत्तरप्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा वर्ष 2013 का विदेश प्रसार सम्मान तथा वर्ष 2013 हेतु ही स्पंदन प्रवासी सम्मान भी प्रदान किया जा चुका है।

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर