Hanuman Chalisa

पिट्सबर्ग की डायरी : ये डीसी डीसी क्या है?

गर्भनाल
- अनुराग शर्मा 


 
वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय राजधानी का नाम है। यहां 'डीसी' का अर्थ है डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया। (DC=District of Columbia) वॉशिंगटन डीसी की स्थापना 16 जुलाई 1790 को हुई। उन दिनों अमेरिका के लिए काव्यमय नाम 'कोलंबिया' प्रचलित था इसलिए इस नए नगर का नाम 'टेरिटरी ऑफ कोलंबिया' रखा गया था। देश के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉ‍शिंगटन के नाम पर इस नगर का नामकरण हुआ 'वॉशिंगटन- डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया' या संक्षेप में वॉशिंगटन डीसी।
 
यह नगर 17 नवंबर 1800 को अमेरिका की राजधानी बना। इससे पहले न्यूयॉर्क और फिलाडेल्फिया नगरों को राष्ट्रीय राजधानी रहने का गौरव प्राप्त है। 4 मार्च सन् 1789 से 5 दिसंबर 1790 तक अमेरिका की राष्ट्रीय राजधानी न्यूयॉर्क नगरी थी जबकि 6 दिसंबर 1790 से 14 मई 1800 तक यह गौरव फिलाडेल्फिया के हिस्से में आया।
 
पोटोमैक नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित यह नगर वर्जीनिया और मेरीलैंड को छूता है। नई दिल्ली और चंडीगढ़ की तरह डीसी भी किसी राज्य का हिस्सा न होकर एक केंद्रशासित क्षेत्र के रूप में अपना स्वतंत्र अस्तित्व रखता है। अमेरिका के अधिकांश भागों की तरह वॉशिंगटन डीसी क्षेत्र के मूल निवासी भी अमेरिकन इंड‍ियन थे। 17वीं शताब्दी में इस क्षेत्र में रहने वाली इंडियन जनजा‍ति का नाम नैकोचटैंक (Nacotchtank, Nacostine या Anacostine) था जिनका मुख्य ग्राम 'नैकोचटैंक' वहीं था, जहां आज डीसी नगर है। सन् 1668 में यूरोपीय आप्रवासियों द्वारा अमेरिका पहुंची छूत की महामारी द्वारा नैकोचटैंक जनसंख्या में भारी कमी आई थी। बचे हुए पोटोमैक नदी के पार रहने वाले पिस्केटअवे (Piscat Away) समुदाय में मिल गए।
 
इस नगर का क्षेत्रफल लगभग 177 वर्ग किलोमीटर है। स्मारकों से भरे इस नगर का 5वां भाग उद्यान क्षेत्र है। एक मेयर के नेतृत्व में एक 13 सदस्यीय नगर पालिका डीसी का प्रशासन संभालती है, परंतु केंद्र सरकार इस नगर पालिका के किसी भी निर्णय को पलट सकती है। संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय संसद में डीसी से एक नामित सांसद के अतिरिक्त कोई चुना हुआ प्रतिनि‍धि नहीं होता है। 1961 में हुए 23वें संविधान संशोधन से पहले यहां के ना‍गरिकों को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान का अधिकार तक नहीं था।

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें