Hanuman Chalisa

अनुपम खेर को ‘ऑनर्ड गेस्ट ऑफ टेक्सॉस’ पुरस्कार

Webdunia
ह्यूस्टन। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को टेक्सॉस के ‘ऑनर्ड गेस्ट’ पुरस्कार से नवाजा गया है।


 
ह्यूस्टन के डिप्टी मेयर एड गोंजालेज ने टेक्सॉस के गवर्नर ग्रेग एबट की ओर से खेर को कल यह पुरस्कार प्रदान किया। 60 वर्षीय अनुपम खेर को द टेक्सॉस स्टेट सीनेट ने कुछ दिनों पहले ‘सीनेट प्रोक्लेमेशन’ से भी सम्मानित किया था।
 
दस्तावेज में कहा गया है, ‘अनुपम खेर लोन स्टार स्टेट के एक ऑनर्ड गेस्ट हैं। आपकी यात्रा के मौके पर मैं विविधताओं से भरपूर इस भूमि पर आपका स्वागत करता हूं।’ ह्यूस्टन एवं अमेरिका के 15 अन्य शहरों और कनाडा में अनुपम खेर के ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ नाटक को जबरदस्त सफलता मिली है जिसके बाद उन्हें सिनेमा और कला जगत को योगदान देने के लिए विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
 
खेर ने कहा, ‘ईश्वर दयालु है। मैं एक भारतीय अभिनेता के तौर पर सम्मानित और गौरवान्वित महसूस करता हूं। अमेरिका मेरे और मेरे काम के प्रति बहुत उदार रहा है। यहां सम्मानित किया जाना मुझे याद दिलाता है कि मेरे देश ने मुझे उस मुकाम पर पहुंचने के बेहतरीन अवसर दिए हैं, जहां मैं आज हूं।’ उन्होंने ‘जय हो’ कहकर अपनी बात समाप्त की।
 
ह्यूस्टन की मेयर अनिसे पार्कर ने समुदाय को अच्छा मनोरंजन मुहैया कराने के प्रति अभिनेता की प्रतिबद्धता को सराहा और ह्यूस्टन में 'सात अगस्त को अनुपम खेर दिवस' घोषित किया।
 
अनुपम खेर और नीना गुप्ता ने यहां सात अगस्त को प्रस्तुत किए गए नाटक में शानदार अभिनय किया था।
 
खेर को पूर्व में लैंगिग समानता की मुहिम ‘हीफॉरशी’ के लिए संयुक्त राष्ट्र का राजदूत नियुक्त किया गया है।

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर