shiv chalisa

लॉस वेगास में 10 सितंबर ‘अनुपम खेर दिवस’ घोषित

Webdunia
ह्यूस्टन। अभिनेता अनुपम खेर को विश्वभर में सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए नेवेडा  में सम्मानित किया गया है और इस अमेरिकी राज्य के सबसे अधिक जनसंख्या वाले शहर लॉस वेगास  ने 10 सितंबर को ‘अनुपम खेर दिवस’ घोषित किया है। 

लॉस वेगास में बुधवार को नेवेडा के सीनेटर रूबेन किहुएन ने खेर को ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’  पुरस्कार प्रदान किया और गुणवत्तापूर्ण मनोरंजन प्रदान करने के लिए 60 वर्षीय अभिनेता की तारीफ  की।
 
10 सितंबर को अनुपम खेर दिवस घोषित करने वाले रूबेन ने कहा क‍ि लॉस वेगास और अमेरिका के  आसपास के अन्य शहरों को इस तरह का असाधारण प्रदर्शन दिखाने के लिए धन्यवाद। मुलाकात करना  और मंच पर सिनेमाई प्रतिभा का सीधा प्रसारण देखना गौरवपूर्ण है।
 
यहां और 20 अमेरिकी शहर एवं कनाडा में एक के बाद अपना नाटक ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ का  सफलतापूर्वक मंचन करने के बाद खेर को सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए विभिन्न  पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
 
उत्साहित खेर ने बताया क‍ि यह कहा जाता है कि अगर वेगास, वेगास में रहते तो क्या होता। उन्होंने  कहा कि लेकिन स्टेट ऑफ नेवेडा की ओर से मिला यह सम्मान न केवल वेगास में रहेगा बल्कि विश्व  और मेरे प्रिय देश की यात्रा करेगा और इसने मेरे दर्शन ‘लाइफ में कुछ भी हो सकता है’ को सही साबित  किया है। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

ट्रेनें ‘संवैधानिक’ जगह हैं, यहां कोई कंट्रोवर्सी नहीं, सिवाए मेरी गफलत और नाकारापन के

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

वंदे मातरम्: फुल लिरिक्स, अर्थ और इतिहास की पूरी जानकारी