Hanuman Chalisa

लंदन फिल्म महोत्सव की मुख्य अतिथि होंगी फराह खान

भाषा
बॉलीवुड फिल्मों की निर्देशक एवं नृत्य निर्देशक फराह खान अगले माह ब्रिटेन में होने वाले वार्षिक भारतीय फिल्म महोत्सव की मुख्य अतिथि होंगी।



 
वर्ष 2007 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली ओम शांति ओम की निर्देशिका की इस फिल्म की महोत्सव में 19 मार्च को  विशेष स्क्रीनिंग होगी। इस बार यह महोत्सव महिला शक्ति के विषय पर केन्द्रित है और इसका मकसद पर्दे के पीछे भारतीय सिनेमा में महिलाओं के योगदान को प्रदर्शित करना है।
 
महोत्सव के निर्देशक पुष्पेन्द्र चौधरी ने कहा, ‘हम अपने महोत्सव के 17वें संस्करण में इस साल मुख्य अतिथि के रूप में फराह खान के आने से गौरवान्वित होंगे। वह सिनेमा की पुरुष प्रधान दुनिया में महिला फिल्मकारों की वास्तविक तौर पर एक आदर्श हैं। उन्हें बेहतरीन कथाओं के जरिये जनता का मनोरंजन करने वाली ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन करने में बेजोड़ सफलता मिली है।’ 

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर