Hanuman Chalisa

चलो विदेश

Webdunia
IFM
गर्मियों के आते ही बॉलीवुड के अधिकांश कलाकार विदेश जाने का बहाना ढूँढते हैं। ज्यादातर कलाकारों की यह कोशिश रहती है कि भारत में गर्मी के मौसम में शूटिंग विदेश में हो ताकि निर्माता के पैसे से सैर-सपाटा भी हो जाएँ और वे गर्मी की मार से भी बच जाएँ।

वे शूटिंग पर अपने परिवार को भी ले जाते हैं। कुछ सितारें परिवार का खर्चा अपनी जेब से उठाते हैं, लेकिन ज्यादातर का खर्चा निर्माता ही वहन करता है। इस समय बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग विदेश में हो रही है या होने वाली है।

सलमान खान 55 दिनों तक आस्ट्रेलिया में अपने भाई की फिल्म ‘मैं और मिसेस खन्न ा ’ की शूटिंग करेंगे। लगभग दो माह तक वे भारत से दूर रहेंगे। करण जौहर ज्यादातर अपनी फिल्मों की शूटिंग विदेश में करते हैं।
  गर्मियों के आते ही बॉलीवुड के अधिकांश कलाकार विदेश जाने का बहाना ढूँढते हैं। ज्यादातर कलाकारों की यह कोशिश रहती है कि भारत में गर्मी के मौसम में शूटिंग विदेश में हो ताकि निर्माता के पैसे से सैर-सपाटा भी हो जाएँ और वे गर्मी की मार से भी बच जाएँ।      


उनके द्वारा निर्मित फिल्म ‘दोस्तान ा ’ की शूटिंग मियामी में चल रही है। इस फिल्म में उनके अलावा जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा हैं। अभिषेक को साथ देने के लिए पत्नी ऐश्वर्या भी वहीं पर है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी पर भी मियामी में एक आयटम सांग फिल्माया गया ।
अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण ‘चाँदनी चौक टू चायन ा ’ की शूटिंग के लिए चीन में हो चुकी है। संभवत: एक-दो गाने भारत के बाहर ही फिल्माए जाएँगे। दीपिका के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ‘बचना ऐ हसीनो ं ’ की शूटिंग यूरोप में करेंगे। उनके साथ बिपाशा बसु होंगी।

इनके अलावा कई प्रमुख कलाकारों की शूटिंग विदेश में होने वाली हैं। जिन कलाकारों की फिल्म आरंभ होने वाली हैं वे लोकेशन देखने के बहाने बाहर जाने की योजना बना रहे हैं ।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'