प्रवासी साहित्य : हमसफर

Webdunia
- हरनारायण शुक्ला 
 

 
लंबा सफर हो या छोटा, 
पर हो वह बड़ा ही सुहाना,
जिंदादिल हमसफर गर मिले तो, 
दिल लुटा दूं उसे, पड़े मत चुराना।
 
हरी-भरी वादियों से मैं गुजरूं, 
गुजरूं हिमानी तूफानों से मैं, 
मिले मीत मुझको इन्हीं राहों में तो, 
घर बसा लूं दहकते मरुस्थल में मैं।
 
पर्वत, नदी, झील झरने मनोरम,
अद्भुत छटा है बड़ा ही मनोहर, 
साथ साथी का हो जाए मेरा यहीं पर, 
जैसे कमल का साथ होता सरोवर।
 
चलते-चलते अकेले तन्हा हूं मैं, 
लोग पूछें क्यूं हूं यूं मायूस मैं,
यार मिल जाए मेरा यहीं तो कहीं, 
जन्नत बना लूं जहन्नुम में मैं।
 
पूरे पच्चीस देखे हैं मैंने वसंत,
किंतु वासंती मुझको मिली ही नहीं,
बाट जोहूंगा उसका यहीं पे कहीं, 
चूंकि तन-मन में मेरे वो छाई हुई।
 
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

क्या सेब खाने के बाद होती है गैस की समस्या? जानें 3 प्रमुख कारण

सोने से पहले दूध में मिला लें ये 2 चीज़ें, सुबह आसानी से साफ होगा पेट!

Cardio Exercise करते समय होता है घुटने में दर्द? इन 10 टिप्स को करें ट्राई!

National Crush प्रतिभा रांटा के ये 5 स्टाइल कॉलेज गर्ल के लिए हैं बेहतरीन

आपकी किचन में छुपा है सेहत से जुड़ी इन 10 समस्याओं का हल!