ग्रीष्म ऋतु पर कविता (भाग 2)

Webdunia
- हरनारायण शुक्ला, मिनियापोलिस, USA
 
ज्येष्ठ का महीना, 
सूर्य का भभकना,
जलाशयों का सूखना, 
जल जंतुओं का तड़पना।
 
सूखते कीचड़ में, 
पड़ती दरारें,
एहसास कर लो, 
जमीं की अपनी कराहें।
 
पशु-पक्षी, 
जल की खोज में थके हारे, 
जीवित हैं, 
दूर झिलमिलाती मृगतृष्णा के सहारे। 
 
लू की लहर, कहर ढा रही है,
वह क्रूरता से सीटी बजा रही है,
दरवाजे खिड़कियां हैं सब बंद,
लोग अपने ही घरों में नजरबंद।
 
शाम हो चली है चलो,
छत पर पानी छिड़क लो,
नर्म सा बिस्तर बिछा लो,
तारे गिनते निद्रा में लीन हो लो।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

ALSO READ: ग्रीष्म ऋतु पर कविता (भाग 1)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

7 दिन शक्कर ना खाने से क्या होता है? क्या सच में कम होगा वजन?

हम दोस्तों में दुनिया देखते हैं... Friendship Day पर अपने जिगरी दोस्तों को भेजें ये अनमोल शायरी

क्या है अखंड भारत? किन देशों तक था विस्तार?, इतिहास की दृष्टि से समझिए इसके अस्तित्व की पूरी कहानी

इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है इस तरह की फ्रेंड्स थ्योरी, क्या आपके फ्रेंड सर्कल में हैं ये 7 तरह के लोग

इस वजह से हर साल अगस्त में मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे, क्या है इस खास दिन का इतिहास?

सभी देखें

नवीनतम

फ्रेंडशिप डे पर मित्र के लिए कौन सा कलर शुभ है, जानें रंगों से भावना का संदेश

स्कूल से ऑफिस तक कुछ ही लोग बन पाते हैं पक्के जिगरी दोस्त, जानें दोस्ती के प्रकार

तेरे जैसा यार कहां, कहां ऐसा याराना...क्या है दोस्ती का असली मतलब? पढ़ें फ्रेंडशिप डे पर जोरदार निबंध

फ्रेंडशिप डे पर अपने राशि के अनुसार बांधें ये फ्रेंडशिप बेल्ट, दोस्ती रहेगी जीवनभर पक्क‍ी

3 हफ्ते बालों में प्याज का रस लगाने से क्या होगा? जानिए आफ्टर इफेक्ट्स

अगला लेख