Hanuman Chalisa

नववर्ष पर कविता : रह गए हैं अब कुछ पल...

पुष्पा परजिया
रह गए हैं अब कुछ पल, इस साल के अंत के,
होने वाली है नई सुबह, सपनों के संसार की।
 
दूर गगन तारों की लड़ी, टिक-टिक करती ये घड़ी,
सुना रही धड़कन मानो, अंतिम सांसों के इस साल की।
 
खुश है मानव मन, खुश है हर जीवन, आने वाला नया साल है,
अरमानों के पंख लगे हैं, उड़ना अब है यहीं, ये खुला आसमान है।
 
हो रहे हैं कई जश्न यहां, और खोई-खोई-सी शाम है,
कहीं है मधुर संगीत, तो कहीं मृदंग की ताल है।
 
नाच रहे हैं जोड़ी बांधे, करतल ध्वनि का श्रृंगार है,
अनुपम ये दृश्य सजा है, हर किसी को नए साल का इंतज़ार है।
 
नए साल की खुशियों संग, कर लेना ख़ुद से वादा तुम,
करना है कुछ ऐसा कि जीत ले दूजों के ग़म।
 
अधिक ना हो सकेगा तो कुछ ही सही, ख़ुशियां बाटेंगे हम।
कह रही है हम सबसे जैसे कि, जैसे दिया स्नेह इस साल में।
 
देना स्नेह ऐसा ही सबको तुम, गर कोई रूठे या फिर आ जाए कोई ग़म
सहलाकर अपने मन को बरबस, थोड़ा सा हंस लेना तुम।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

summer cooling tips: नौतपा में आग उगलेगी धरती, जानें Nautapa में घर पर राहत पाने के 7 घरेलू तरीके

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

अगला लेख