Hanuman Chalisa

अटलजी को सादर नमन अर्पित करती कविता : देशप्रेम के गीत गुनगुनाऊंगा

रेखा भाटिया
एक अटल दीवाना ही तो था मैं 
चल पड़ा हूं अब दूर क्षितिज में 
नापा-तोला गया मुझे भावों में 
शब्दों में रिश्तों में नातों में 
सहारा गया मैं जज्बातों में 
मेरे सिद्धांतों, उसूलों के दर्पण में 
डूबा जमाना मेरे आदर्शवादों में 
मेरा कर्म भी घिरा विवादों में 
जनता के सवालों के कटघरों में 
वही चलन सारा दुनियादारी में 
कारगिल, पोखरण की उलझनों में 
कहीं उलझा संभला दृढ़ मैं राहों में 
राजनीती भी चली मृत्यु के साये में 
मेरी शैली मेरी भाषा की दीवानगी में 
बच्चे, बड़े, बुजुर्ग बंध जाते बंधन में 
हंसता-मुस्कराता ख़ामोशी के संग में 
मैं चला भारत मांके सुपुत्रों की कतारों में  
संस्कारों, स्वभिमानों की गीतावली में 
कई गीत अर्पण किए भारत मां के चरणों में 
सेवा सदा लक्ष्य मेरा सादगी अधिकारों में 
सगा सम्बन्धी मित्र क्षत्रु सभी मेरे अपनों में 
मैं सभी का सभी मेरे भारत मां के आंचल में 
लौ बन दीपक की जला सूरज के उजालों में 
सांसों की संध्या से जीता पंद्रह के जश्न में 
सोलहवें में विदाई ले समाया ब्रह्म काल में 
एक अटल दीवाना ही तो था मैं  
चल पड़ा हूं अब दूर क्षितिज में 
समय चक्र में फंस कभी लौटा भी कल में 
देशप्रेम के गीत गुनगुनाऊगां हर काल में!

ALSO READ: जरूर पढ़ें : अटल जी की कविता "नए मील का पत्‍थर"

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

अगला लेख