प्रवासी साहित्य : तीन छक्के

गर्भनाल
- हरिबाबू बिंदल
 

 
तब न समझती थी कभी, इस घर को अपना,
अब समझती है इस घर को, बस अपना-अपना।
बस अपना-अपना, नहीं कहने में चलती,
सुनना तो है दूर, रहे हम पर उबलती।
तब होते थे खुश, काम उनके करने में,
अब होते हैं भुस, हुकुम उनके भरने में।
 
खटती रहती रात-दिन, घर ओ किचिन में,
घर की‍ हर जरूरत अब, है उनके जहन में।
हैं उनके जहन में, नहीं अब मुझसे कहती,
छोटे-मोटे दु:ख, अकेले ही सह लेती।
तब कहते थे हम, हुकुम अब चलते उनके,
तब बाहर की वह, हुए अब हम बाहर के।
 
बैजयंती माला तब थी, अब वह ललिता पवार,
पहले वेलवेट थी जो, अब वह है दीवार।
अब वह है दीवार, छांव तब, अब घाम है,
मंद-मंद थी हवा, वही लू के समान है।
पहले शर्माती थी, अब वह इतराती है,
बोली तब गाने-सी, अब कानों चुभती है। 
Show comments

दादी-नानी की भोजन की ये 8 आदतें सेहत के लिए हैं बहुत लाभकारी

ये है सनबर्न का अचूक आयुर्वेदिक इलाज

गर्मियों में ट्राई करें ये 5 लिपस्टिक शेड्स, हर इंडियन स्किन टोन पर लगेंगे खूबसूरत

गर्मियों में हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये 5 तरह के नेल आर्ट

आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

डेंगू दिवस पर जानें 2024 की थीम और सावधानियां

हिंदी कविता : चला सखी घूम आई माई के दुआरे

प्रख्यात कथाकार मालती जोशी का निधन