प्रेम काव्य : जवां जब चांद इठलाया...

Webdunia
- रजनी मोरवाल 


 
न पूछो किस तरह कटी विरह में चांदनी की रात
परेशां मन भटककर रह गया जैसे अधूरी बात।
 
नहीं संयम रहा खुद पर
जवां जब चांद इठलाया,
खिली चंपा की खुशबू ने
महकता इत्र बिखराया। 
 
सिसकती रात में बस कांपता है मौन पीपल पात।
 
कि सिरहन ने गवाही दे रहे
तन पर कसे तेवर,
लगा खुलकर बिखरने को हुए
ढीले पड़े जेवर।
 
दमकती कामनाओं ने दबे पांवों लगाई घात।
 
हुई बेचैन अब सांसें
ठिकाने को तरसती-सी,
मिलन की आस में
ठहराव के दर पर बरसती-सी।
 
मगर यौवन संभलकर दे रहा था लालसा को मात।

 
साभार- हिन्दी चेतना

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

थायराइड के लिए सबसे असरदार हैं ये 3 योगासन, जानिए कैसे करें

हर यंगस्टर को रोज करना चाहिए ये 5 योगासन

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

पीसफुल लाइफ जीना चाहते हैं तो दिमाग को शांत रखने से करें शुरुआत, रोज अपनाएं ये 6 सबसे इजी आदतें

योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है, जानें कारण और इसका महत्व