भारतीय-अमेरिकी को कॉर्पोरेट अवार्ड

Webdunia
FILE

भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक को एक प्रतिष्ठित अमेरिकी जर्नल द्वारा कॉर्पोरेट अवार्ड प्रदान किया गया है।

कारोबार के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने के लिए टेक्सॉस के डलास स्थित अशोक मागो को गत दिवस डलास बिजनेस जर्नल द्वारा ‘माइनारिटी बिजनेस लीडर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। मागो यूएसइंडिया फोरम के चेयरमैन हैं।

वर्ष 2010 का प्रवासी भारतीय सम्मान प्राप्त करने वाले मागो ने यहां आयोजित एक समारोह में सम्मानित किए जाने पर कहा, ‘आप समझ सकते हैं कि अगर मैं यहां 38 साल से अधिक समय से रह रहा हूं तो मैं इस शहर को कितना प्यार करता हूं।’

इससे पहले भारतीय मूल के अन्य अमेरिकियों को भी यह अवार्ड दिया जा चुका है जिनमें पेटे के पटेल, शाजी के डैनियल, कृष्णकांत दवे शामिल हैं। ( भाषा)
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

world hypertension day: उच्च रक्तचाप क्या होता है, जानें इतिहास और 2024 की थीम

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद