ओबामा ने की व्यवसायी नेताओं से मुलाकात

Webdunia
मंगलवार, 25 जून 2013 (17:43 IST)
WD
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दो भारतीय अमेरिकियों समेत शीर्ष व्यावसायिक अधिकारियों के साथ व्यापक आव्रजन सुधारों पर मुलाकात की, ताकि ऐतिहासिक व्यापक आव्रजन सुधार विधेयक पर चर्चा की जा सके जिसका उद्देश्य करीब एक करोड़ 10 लाख अवैध प्रवासियों को नागरिकता देना है जिसमें करीब दो लाख 40 हजार भारतीय हैं।

व्हाइट हाउस के रूजवेल्ट कक्ष में सोमवार को अमेरिका के नौ शीर्ष मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के इस छोटे से दल को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था में गति लाने में यह आव्रजन सुधार मदद करेगा।

दोनों भारतीय अमेरिकी सीईओ में एथन एलेन इंटीरियर्स इंक के चेयरमैन, अध्यक्ष और सीईओ फारुक कठवारी तथा फर्स्ट राकफोर्ड ग्रुप के संस्थापक सुनील पुरी शामिल थे।

इन असाधारण व्यावसायिक नेताओं का स्वागत करते हुए ओबामा ने कहा कि सभी व्यावसायिक नेताओं ने माना है कि आव्रजन ने किस हद तक विकास, विस्तार में योगदान दिया और नौकरियां सृजित कीं लेकिन उन्होंने यह भी माना कि हमारी वर्तमान आव्रजन नीति में कमियां आ गई हैं।

यदि विधेयक पर हस्ताक्षर होने के बाद कानून बन जाता है तो दो लाख 40 हजार भारतीयों समेत एक करोड़ 10 लाख अवैध प्रवासियों को नागरिकता मिल जाएगी। (भाषा)
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

सोने से पहले दूध में मिला लें ये 2 चीज़ें, सुबह आसानी से साफ होगा पेट!

Cardio Exercise करते समय होता है घुटने में दर्द? इन 10 टिप्स को करें ट्राई!

National Crush प्रतिभा रांटा के ये 5 स्टाइल कॉलेज गर्ल के लिए हैं बेहतरीन

आपकी किचन में छुपा है सेहत से जुड़ी इन 10 समस्याओं का हल!

21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य