कल्याणमय देब कोइंग एन्डाऊ चेयर नामित

Webdunia
मंगलवार, 17 सितम्बर 2013 (18:35 IST)
PR
मिशीगन। हाल ही में कल्याणमय देब मिशीगन स्टेट यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिकल एंड कम्प्यूटर इंजीनियरिंग विभाग में हर्मन इ. एंड रूथ जे. कोइंग एन्डाऊ चेयर घोषित किए गए।

देव कॉलेग ऑफ इंजीनियरिंग के दो अन्य विभागों में भी संयुक्त नियुक्तियां रखते हैं और वे कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से भी जुड़े हैं। वे स्ट्डी ऑफ इवोल्यूशन इन एक्शन के बीकन सेंटर पर रिसर्च कार्य में भी भाग लेते हैं। देब को बहुत से पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें इंजीनियरिंग साइंसेस में भारत में भी शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार दिया जा चुका है।

वे थॉमसन रॉयटर्स साइटेशन लॉरेट भी रह चुके हैं और उन्हें इंजीनियरिंग तथा कम्प्यूटर साइंस के लिए इन्फोसिस पुरस्कार भी दिया जा चुका है। वे भारत और विश्व की इंजीनियरिंग और साइंस से जुड़ी कई संस्थाओं से भी जुड़े हैं।

मिशीगन स्टेट यूनिवर्सिटी में शामिल होने से पहले देव मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एक प्रोफेसर थे और कानपुर, आईआईटी में गुरमुख एंड वीणा मेहता एन्डाऊ चेयर तथा देवराज एन्डाऊ चेयर थे। आईआइटी, खड़गपुर से स्नातक करने के बाद उन्होंने मास्टर और पीएचडी की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ अलबामा से ली।
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

क्या आपका भी करता है सुबह उठकर उल्टी जैसा मन? हो सकते हैं ये गंभीर कारण

world hypertension day: उच्च रक्तचाप क्या होता है, जानें इतिहास और 2024 की थीम

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार