डॉ. सुधा ढींगरा के कविता संग्रह 'सरकती परछाइयां' का विमोचन

Webdunia
USA
WD


कथाकार कवयित्री सुधा ओम. ढींगरा के शिवना प्रकाशन द्वारा प्रकाशित कविता संग्रह 'सरकती परछाइयां' का विमोचन हिन्दी चेतना अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में स्कारबरो सिविक सेंटर, ओण्टेरियो कनाडा में हुआ।

वरिष्ठ कथाकार महेश कटारे, प्रवासी कथाकार डॉ. सुदर्शन प्रियदर्शिनी, जो ली (काउन्सलर- मार्ख़म), भारत के काउन्स लेट जनरल अखिलेश मिश्रा, हिन्दी चेतना के मुख्य सम्पादक श्याम त्रिपाठी ने सरकती परछाइयां का विमोचन किया। पुस्तक तथा लेखिका का परिचय कहानीकार पंकज सुबीर ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. सुधा ओम. ढींगरा ने कहा कि इस संग्रह की कविताएं कुछ अलग तरह की कविताएं हैं तथा आशा है कि पाठक इन कविताओं को पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि कविता लिखना उनके लिए अपने आप से ही पहचान करने का एक जरिया रहा है। कविताएं अपने आप से संवाद स्थापित करने का तरीका है। पिछला कविता संग्रह 'धूप से रूठी चांदनी' जिस प्रकार पाठकों ने पसंद किया था, उसी से उत्साहित होकर इस संग्रह की भूमिका बनी।

विमोचन के अवसर पर एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। वरिष्ठ साहित्याकार रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' की अध्यक्षता में आयोजित कवि सम्मेलन में सुदर्शन प्रियदर्शिनी, पंकज सुबीर, अभिनव शुक्ल, धर्मपाल जैन, राज माहेश्वरी, शैलजा सक्सेनना, शैल शर्मा, दीप्ति कुमार, सुधा ओम. ढींगरा तथा श्याम त्रिपाठी ने अपनी रचनाओं का पाठ किया।

कवि सम्मेलन का संचालन अभिनव शुक्ल ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हिन्दी प्रेमी और साहित्यकार उपस्थित थे।

साभा र - सनी गोस्वामी ( शिवना प्रकाश न)


Show comments

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

गर्मियों में हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये 5 तरह के नेल आर्ट

आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना

रामानुजाचार्य जयंती 2024: जानें जन्म कथा और उनके उपदेश

शरीर को सेहतमंद बनाने के लिए रूटीन में शामिल करें ये 5 एनिमल पोज़

Mothers Day 2024 Quotes: मां के बारे में इन 10 महान पुरुषों की महान बातें