बौद्ध धर्म के आगमन की याद में

Webdunia
- सुनंदा राव

NDSUNDAY MAGAZINE
ऑस्ट्रेलिया में बौद्ध धर्म के आगमन को याद करते हुए राजधानी कैनबरा और सिडनी के बीच स्थित एक बौद्ध मठ में पाँच मीटर ऊँचा अशोक स्तंभ खड़ा किया गया है।

सिडनी में भारतीय महावाणिज्य दूत, सुजन चिनॉय ने बताया कि यह वाकई एक ऐतिहासिक पल है और अशोक स्तंभ के चार शेर सच्चाई, शांति, सद्भावना और धैर्य के प्रतीक हैं।

सैंडस्टोन पर बना यह स्तंभ थाइलैंड के शिल्पकारों ने बनाया है। ऑस्ट्रेलिया में अशोक स्तंभ के साथ ही एक नक्शा भी रखा गया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस प्रकार दुनिया में बौद्ध धर्म का प्रचार हुआ। इस बीच ऑस्ट्रेलिया जैसे आधुनिक देश में भी बौद्ध धर्म अपनाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

खूबसूरत कंगारू वादी में स्थित इस बौद्ध मठ में सैकड़ों लोग आराम करने, ध्यान लगाने और चिकित्सा के लिए जाते हैं, खासकर सप्ताहांत में। 2006 के आँकड़ों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में 4 लाख से अधिक बौद्घ धर्म के लोग रहते हैं यानी कुल आबादी का 9 प्रतिशत। 1996 से 2001 तक बौद्ध धर्म अपनाने वाले लोगों में 79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसका कारण भारत और अन्य एशियाई देशों से आए आप्रवासियों की बढ़ती संख्या भी है।

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

आपकी किचन में छुपा है सेहत से जुड़ी इन 10 समस्याओं का हल!

21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य

गर्मी की तपिश में पसीने से हो रही है खुजली? ये टिप्स आजमाएं!

गर्मियों के लिए कंफर्टेबल और स्टाइलिश हैं ये 9 तरह के Footwear

Leather Bag खरीदने का है मन? इन 10 बातों का रखें ध्यान, वरना आप खा सकते हैं धोखा!