डीएससी पुरस्कार के लिए अरविंद अडिगा का नाम हुआ शॉर्टलिस्ट

Webdunia
लंदन। मैन बुकर पुरस्कार विजेता अरविंद अडिगा दक्षिण एशियाई साहित्य के लिए मिलने वाले डीएससी पुरस्कार जीतने की दौर में शामिल हो गए हैं। इस पुरस्कार के विजेता को 25,000 अमेरिकी डॉलर की राशि दी जाती है।
 
इस पुरस्कार के लिए अडिगा का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया है। उन्हें उनकी किताब 'सलेक्शन डे' के लिए यह पुरस्कार मिल सकता है। इस पुरस्कार को हासिल करने के दौर में अंजलि जोसफ (द लीविंग), श्रीलंका के लेखक अनुक अरुदप्रगसम (द स्टोरी ऑफ ए ब्रीफ मैरेज), करन महाजन (द एसोसिएशन ऑफ स्मॉल बॉम्ब्स) और स्टीफन अल्टर (इन द जंगल्स ऑफ द नाइट) भी हैं।
 
शॉर्टलिस्ट किए गए इन लेखकों का नाम ऋतु मेनन की अध्यक्षता वाले ज्यूरी पैनल ने की है। लेखकों के संक्षिप्त नाम वाली यह सूची दक्षिण एशिया के साहित्यिक परिदृश्य में अपनी पहचान बनाने वाले युवा और स्थापित लेखकों का प्रतिनिधित्व करती है। इस पुरस्कार की घोषणा 18 नवंबर को ढाका साहित्य महोत्सव के विशेष समारोह में की जाएगी। डीएससी पुरस्कार के पुराने भारतीय विजेता साइरस मिस्त्री, झुंपा लाहिड़ी और अरुंधति रॉय हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

world hypertension day: उच्च रक्तचाप क्या होता है, जानें इतिहास और 2024 की थीम

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

अगला लेख